क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

बिहार के जहानाबाद में पुलिस की गाड़ी पर पथराव, एसपी घायल

Google Oneindia News

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा एससी-एसटी एक्ट में किए गए संशोधन के विरोध में 35 संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। बंद को लेकर मध्यप्रदेश, राजस्थान और बिहार में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बंद के मद्देनजर सबसे ज्यादा सतर्कता मध्यप्रदेश में बरती जा रही है, यहां के 10 जिलों में धारा 144 लगा दी गई है, यहां आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रहेंगे, इसके अलावा ग्वालियर, चंबा संभाव में शिक्षण संस्थान और इंटरनेट बंद रहेंगे।

bharat bandh

लाइव अपडेट

Newest First Oldest First
2:29 PM, 6 Sep

बिहार के मुजफ्फरपुर में सांसद पप्पू यादव पर प्रदर्शनकारियों ने किया हमला, हमले में घायल हुए पप्पू यादव, बताया- जाति पूछकर किया मुझपर हमला
2:08 PM, 6 Sep

बिहार में उग्र हुआ एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ भारत बंद, जहानाबाद में प्रदर्शनकारियों ने किया पुलिस की गाड़ी पर पथराव, एसपी घायल
1:03 PM, 6 Sep

एससी एसटी एक्ट के खिलाफ भारत बंद, बिहार से राजस्थान तक विरोध प्रदर्शन, कई जगहों से आगजनी की खबरें
11:54 AM, 6 Sep

एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और यूपी के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए नारे, एससी एसटी कानून वापस लेने की मांग
11:44 AM, 6 Sep

एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ मध्य प्रदेश के विदिशा में भारी विरोध प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
11:36 AM, 6 Sep

राजस्थान में तेज हुआ एससी एसटी एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, जयपुर में पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार
11:30 AM, 6 Sep

बिहार के बख्तियारपुर में एससी एसटी एक्ट के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने की आगजनी
11:14 AM, 6 Sep

एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ यूपी के आगरा में भारत बंद, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज
11:03 AM, 6 Sep

मध्य प्रदेश के भोपाल में भारत बंद के चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखे गए पेट्रोल पंप, बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती, अभी तक किसी तरह की हिंसा की खबर नहीं
11:00 AM, 6 Sep

एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ भारत बंद के चलते राजस्थान के कोटा में बाजार बंद, सड़कों पर बड़ी संख्या में तैनात पुलिस के जवान
10:58 AM, 6 Sep

एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ यूपी में दिखा भारत बंद का असर, लखनऊ के कई बाजार पूरी तरह बंद, सड़कों पर कड़ी सुरक्षा
10:57 AM, 6 Sep

राजस्थान के अलवर में एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर लगाया जाम, पुलिस बल तैनात
10:56 AM, 6 Sep

एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ भारत बंद, ग्वालियर में ड्रोन कैमरे से रखी जा रही है नजर, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, एसडीएम का बयान- हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार
10:41 AM, 6 Sep

बिहार के आरा, छपरा, मुंगेर, पटना, दरभंगा और लखीसराय में एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, कई जगह ट्रेनें रोकी
10:26 AM, 6 Sep

बिहार के मोकामा में एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने टायर और पेड़ जलाकर जाम की सड़क
10:19 AM, 6 Sep

राजस्थान में दिखा एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ भारत बंद का असर, अजमेर में दुकानें बद, सड़कों पर सन्नाटा
10:17 AM, 6 Sep

महाराष्ट्र: ठाणे के नवगढ़ में एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ भारत बंद, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, एससी/एसटी एक्ट वापस लेने की मांग
10:12 AM, 6 Sep

यूपी में भारत बंद का असर, वाराणसी में बीएचयू के छात्रों ने फूंका पीएम मोदी का पुतला, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
10:10 AM, 6 Sep

बिहार: पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर पहुंचे प्रदर्शनकारी, एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ लगाए नारे
10:07 AM, 6 Sep

बिहार: पटना के बाढ़ इलाके में करणी सेना का विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने एससी/एसटी एक्ट से आजादी के नारे लगाए
9:54 AM, 6 Sep

एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में भारत बंद का असर, कई जगह प्रदर्शनकारियों ने जलाए पुतले
9:47 AM, 6 Sep

भारत बंद के चलते भोपाल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस अधिकारियों का बयान- सुरक्षाबलों को अलग-अलग जिलों में विभाजित किया गया, अभी तक स्थिति शांति पूर्ण, बंद का हिस्सा बनने के किसी को नहीं किया जा सकता बाध्य
9:44 AM, 6 Sep

बिहार के दरभंगा और मुंगेर जिले में प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन, रेल की पटरियों पर बैठे बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी
9:42 AM, 6 Sep

एससी/एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद के चलते भोपाल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षाबलों की 34 कंपनियां और 5 हजार जवान तैनात
9:33 AM, 6 Sep

एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ भारत बंद के चलते मध्य प्रदेश के 35 जिलों में हाई अलर्ट जारी, कई जिलों में धारा 144 लागू
9:31 AM, 6 Sep

एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ भारत बंद, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रदर्शनकारियनों ने जलाया पुतला, जगह-जगह विरोध प्रदर्शन
9:20 AM, 6 Sep

एससी/एसटी एक्ट के विरोध में बिहार के आरा में प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन, भारत बंद के चलते बाजार बंद
8:37 AM, 6 Sep

मधुबनी में आंदोलनकारियों ने एनएच-105 पर जाम लगा दिया है और लोग केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।
8:37 AM, 6 Sep

मधुबनी में आंदोलनकारियों ने एनएच-105 पर जाम लगा दिया है और लोग केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।
8:36 AM, 6 Sep

छपरा में सवर्णों ने NH-19 पर जाम लगा दिया है और वहां बड़ी संख्या में लोग मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
READ MORE

Comments
English summary
Bharat Bandh Today Against SC/ST Amendment: Sec 144 Imposed in Parts of MP; 10 Rajasthan Districts on Alert, here is live updates.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X