क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली, बेटे रोहन ने दी मुखाग्नि

Google Oneindia News

नई दिल्ली। पूर्व वित्तमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली राजनीति, वकालत, खेल और समाजिक जीवन की तमाम यादों को छोड़कर पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। निगमबोध घाट पर दोपहर तीन बजे उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया, बेटे रोहन ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता मौजूद थे। गौरतलब है कि अरुण जेटली का शनिवार दोपहर को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था, वो नौ अगस्त से एम्स हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उन्होंने कल अंतिम सांस ली।

Live:  पंचतत्व में विलीन हुए हुए अरुण जेटली, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

यह पढ़ें: 	कश्मीर के जमाई बाबू कहलाते थे अरूण जेटली, देखें उनकी शादी की तस्वीरेंयह पढ़ें: कश्मीर के जमाई बाबू कहलाते थे अरूण जेटली, देखें उनकी शादी की तस्वीरें

पढ़ें अभी तक के सारे अपडेट्स

Newest First Oldest First
3:33 PM, 25 Aug

अनंत में विलीन हुए अरुण जेटली, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई।
3:20 PM, 25 Aug

बेटे रोहन देंगे अरुण जेटली को मुखाग्नि, निगम बोध घाट पर नेताओं का तांता।
2:41 PM, 25 Aug

नितिन गडकरी, जगदीश मुखी और येदियुरप्पा निगमबोध घाट पहुंचे।
2:07 PM, 25 Aug

निगमबोध घाट पहुंचा पार्थिव शरीर

अरुण जेटली का पार्थिव शरीर निगमबोध घाट पहुंच गया है,थोड़ी देर बाद उनका अंतिम संस्कार होगा।
1:54 PM, 25 Aug

अंतिम सफर पर अरुण जेटली

अरुण जेटली का पार्थिव शरीर पार्टी मुख्यालय से अब निगमबोध घाट ले जाया जा रहा है. निगमबोध घाट पर 2.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाना है।
1:30 PM, 25 Aug

हिमाचल प्रदेश सरकार ने अरुण जेटली के निधन पर 2 दिन का राजकीय शोक घोषित किया।
1:12 PM, 25 Aug

अंतिम सफर पर अरुण जेटली, निगमबोध घाट ले जाया रहा है पार्थिव शरीर।
12:56 PM, 25 Aug

राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी।
12:03 PM, 25 Aug

इंडिगो ने यात्रियों को किया सचेत

इंडिगो ने यात्रियों को सचेत करते हुए ट्वीट किया कि दिल्ली में आज भारी ट्रैफिक हो सकती है क्योंकि हमारे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज दोपहर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
11:41 AM, 25 Aug

BJP मुख्यालय में अंतिम दर्शन को रखा गया पार्थिव शरीर।
11:24 AM, 25 Aug

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को पार्टी मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी।
11:12 AM, 25 Aug

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह कैलाश कॉलोनी स्थित उनके आवास से जनता दर्शन केलिए भाजपा मुख्यालय पहुंच चुका है।
10:47 AM, 25 Aug

पार्टी मुख्यालय पहुंचे अमित शाह

भाजपा मुख्यालय पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी नेता बीएल संतोष, राज्यवर्धन राठौर, विजय गोयल, शिवराज सिंह चौहान, राम माधव, मुरलीधर राव, अनिल जैन।
10:47 AM, 25 Aug

बीजेपी के लिए अमूल्य संपत्ति थे जेटलीः माजिद मेनन

माजिद मेनन ने कहा कि जेटली की हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर बराबर की पकड़ थी,वास्तव में वह भाजपा के लिए एक अमूल्य संपत्ति थे।
10:09 AM, 25 Aug

बीजेपी हेडक्वॉर्टर ले जाया जा रहा है पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का पार्थिव शरीर।
10:09 AM, 25 Aug

गन कैरिज से शव ले जाएंगे पार्टी दफ्तर

गन कैरिज से पूर्व रक्षा मंत्री अरुण जेटली के शव को पार्टी दफ्तर ले जाया जाएगा, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और राष्ट्रपति को प्रिविलेज होता है कि उन्हें गन कैरिज से ले जाया जाता है।
9:35 AM, 25 Aug

नई दिल्ली

मोतीलाल वोरा, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, आरएलडी नेता अजित सिंह, आंध्र के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि
9:29 AM, 25 Aug

आज सुबह बीजेपी नेता राम माधव, कैलाश विजयवर्गीय और शिवप्रताप पहुंचे. वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी जेटली को श्रद्धांजलि दी।
9:29 AM, 25 Aug

अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंचने वाले नेताओं का तांता लगा हुआ है।
9:28 AM, 25 Aug

जेटली का निधन राष्ट्र के लिए बड़ी क्षतिः ओम बिड़ला

अरुण जेटली को याद करते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि उनका निधन राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
8:32 AM, 25 Aug

BJP मुख्यालय पर आज दोपहर 1 बजे तक लाया जाएगा अरुण जेटली का पार्थिव शरीर।
7:32 AM, 25 Aug

जेटली के परिवार ने विदेश यात्रा पर गए पीएम मोदी को सारे कार्यक्रम पूरा करने के बाद ही देश लौटने को कहा है, इसलिए पूर्व वित्त मंत्री के अंतिम संस्कार में वह हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
7:32 AM, 25 Aug

बीजेपी मुख्यालय से पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट ले जाया जाएगा।
7:32 AM, 25 Aug

बीजेपी मुख्यालय से पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट ले जाया जाएगा।
7:32 AM, 25 Aug

रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय ले जाया जाएगा जहां राजनीतिक दलों के नेता उन्हें अंतिम विदाई देंगे।

Comments
English summary
Former finance minister and senior BJP leader Arun Jaitley passed away at Delhi’s AIIMS Saturday, Arun Jaitley to be cremated at Nigambodh Ghat Today, here is live updates.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X