LIVE: पंचकूला कोर्ट का फैसला, हनीप्रीत को 6 दिन की रिमांड

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से यौन शोषण के मामले में सजा मिलने के बाद 25 को अगस्त को हरियाणा के पंचकूला में जमकर हिंसा हुई थी। इस हिंसा का जिम्मेदार हनीप्रीत इंसां को माना गया था। इसके साथ ही उस पर राष्ट्रद्रोह का आरोपी भी लगा। पिछले 38 दिनों से फरार चल रही हनीप्रीत, मंगलवार को हरियाणा पुलिस के कब्जे में आई। देश के सात राज्यों और दो देशों की पुलिस हनीप्रीत की तलाश कर रही थी। बता दें कि राम रहीम को दत्तक बेटी हनीप्रीत इंसाम उर्फ प्रियंका तनेजा 38 दिनों तक चकमा देती रही। हालांकि एक निजी चैनल पर इंटरव्यू देने के बाद पुलिस ने उसे खोज निकाला। गिरफ्तारी के बाद हनीप्रीत ने खुलासा किया था कि पंजाब के बठिंडा में वो एक डेरा समर्थक के यहां रुकी थी।

हनीप्रीत को हरियाणा पुलिस आज करेगी अदालत में पेश

पढ़ें लाइव अपडेट्स

  • हनीप्रीत की साथी महिला भी 6 दिन की रिमांड पर
  • हनीप्रीत के वकील ने कहा- 6 दिन की रिमांड गैरकानूनी
  • पंचकूला कोर्ट का फैसला, हनीप्रीत को 6 दिन की रिमांड
  • हनीप्रीत के वकील ने कहा- अब पूछताछ के लिए क्या बचा?
  • मोबाइल फोन बरामद करने के लिए पुलिस ने मांगी रिमांड
  • पुलिस ने पंचकूला कोर्ट से मांगी 14 दिन की रिमांड
  • कोर्ट रूम पहुंची हनीप्रीत
HoneyPreet LIVE: पुलिस ने पंचकूला कोर्ट से मांगी 14 दिन की रिमांड
  • भारी सुरक्षा बल के बीच पंचकूला कोर्ट पहुंची हनीप्रीत
  • हनीप्रीत का परिवार भी पहुंचा अदालत
  • हरियाणा पुलिस करेगी रिमांड की मांग।
  • वकील आर्या ने कहा- रिमांड का करेंगे विरोध।
  • हनीप्रीत के वकील प्रदीप आर्या अदालत पहुंचे।
  • हनीप्रीत ने खुद को डिप्रेशन का शिकार बताया था-डॉक्टर
  • हनीप्रीत को नहीं है कोई बीमारी- डॉक्टर
  • हनीप्रीत की पेशी के मद्देनजर पंचकूला कोर्ट में भारी सुरक्षा बल तैनात
  • 2 बजे पंचकूला की अदालत में होगी हनीप्रीत की पेशी
  • हवालात में बिगड़ी हनीप्रीत की तबीयत, ले जाया गया अस्पताल

पुलिस ने पूछे थे ये सवाल

बता दें कि आज पुलिस हनीप्रीत को अदालत में पेश करेगी। वहीं कल गिरफ्तारी के बाद हनीप्रीत से पंचकूला पुलिस ने करीब साढ़े 4 घंटे लंबी पूछताछ की गई। पूछताछ की रिकार्डिंग भी की गई। पंचकूला पुलिस ने हनीप्रीत से जो सबसे पहला सवाल पूछा, वो यहा था कि उसे कैसे पता चलता था कि पुलिस उसके ठिकाने पर छापेमारी करने वाली है? पंचकुला पुलिस ने उससे यह सवाल इसलिए पूछा क्योंकि पुलिस ने हनीप्रीत की तलाश में बाड़मेर, श्रीगंगानगर, दिल्ली, बाड़मेर, गुरुग्राम में छापेमारी की थी लेकिन वो इन सब जगहों से छापेमारी से ठीक पहले बचकर निकल गई थी। ऐसे में पुलिस यह जानना चाह रही थी कि उसे छापेमारी से जुड़ी खुफिया जानकारी कैसे मिल जाती थी?

इसके अलावा पंचकूला पुलिस ने हनीप्रीत इन सवालों को पूछा...

- पुलिस से इतने दिनों से बचकर क्यों भाग रही थी?

- क्या पंचकूला दंगे में कराने में उसकी भूमिका थी?

- दंगे करवाने के लिए क्या आदमियों को इकठ्ठा किया गया था और क्या किसी को पैसे दिए गए थे?

-दंगे के समय समय उसने किन लोगों से बात की?

-राम रहीम ने क्या दंगे के लिए निर्देश दिए थे?

इसके अलावा पुलिस ने हनीप्रीत से उसके ठिकानों और उसके साथी पवन और आदित्य इंसान से जुड़ी पूछताछ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+