गर्मी से झुलस रही दिल्ली में कब होगी बारिश, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली। एक तरफ जहां मुंबई, ओडिशा और गुजरात में मानसून के दौरान भारी बारिश से लोगों का बुरा हाल है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में अभी भी आम लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि मौसम की स्थिति को देखते हुए राजधानी दिल्ली में बारिश की आशंका दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही हैं। इस बीच दिल्ली में मानसून की दस्तक कब होगी इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से बड़ा बयान सामने आया है।

दिल्ली में कब आएगा मानसून, IMD ने जारी किया बयान

दिल्ली में कब आएगा मानसून, IMD ने जारी किया बयान

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश की उम्मीद है क्योंकि पुरवैया हवाएं आ रही हैं। हालांकि, दिल्ली में मानसून कब तक में पहुंचेगा, इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अभी तक कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। आईएमडी अधिकारी के सती देवी ने ये बातें कही हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है, इसकी वजह पुरवैया हवाओं का आना है। लेकिन दिल्ली में मानसून को लेकर अभी विभाग की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

तप रही है दिल्ली लेकिन मुंबई में बारिश से बुरा हाल

तप रही है दिल्ली लेकिन मुंबई में बारिश से बुरा हाल

दिल्ली में जहां बारिश का इंतजार हो रहा है, वहीं मुंबई समेत महाराष्ट्र के ज्यादातर इलाकों में जबरदस्त बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। खास तौर से बात करें मुंबई की तो यहां जगह-जगह पर जलजमाव की समस्या देखने को मिल रही है। वहीं हाईटाइड की भी आशंका जताई गई है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) पुणे के अनुपम कश्यपी ने बताया कि आने वाले 4-5 दिनों में मानसून महाराष्ट्र, विशेष रूप से राज्य के उत्तरी भागों में जोरदार होगा। यह राज्य के दक्षिणी भागों में भी सक्रिय रहेगा। कोंकण, गोवा में इन 5 दिनों के दौरान जोरदार बारिश का अनुमान है।

मुंबई में टूटा बारिश का रिकॉर्ड

मुंबई में टूटा बारिश का रिकॉर्ड

मुंबई की बात करें तो वहां बारिश की वजह से वहां के लोग परेशान और बेहाल हैं। जगह-जगह सड़कों पर पानी भरा हुआ है जिसने मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। आपको जानकर हैरत होगी कि मॉनसून की दो दिन की बारिश ने मुंबई में नया रिकॉर्ड बना लिया है। बारिश ने कुछ ही दिनों में जून महीने के औसत का 97 फीसदी कोटा पूरा कर दिया है, यह 10 साल में 24 घंटे में दूसरी सबसे ज्यादा बारिश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+