Video: हरियाणवी गाने 'कमर तेरी लेफ्ट राइट' पर छोटी बच्ची का बड़ा धमाका, ठुमके देख सिंगर अजय हुड्डा भी हुए कायल

छोटी बच्ची हरियाणवी गाने 'कमर तेरी लेफ्ट राइट' पर जमकर थिरकती हुई नजर आ रही है। बच्ची के डांस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। जिस पर अब तक 27 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

 little girl dance video on haryanvi song

Little Girl Dishu Yadav Haryanvi Song Dance Video: इंटरनेट पर डांस वीडियोज की कमी नहीं है। आए दिन कोई ना कोई ऐसी वीडियो सामने आती रहती है, जिस पर यूजर्स की आंखें ठहर जाती हैं। अब ऐसी ही लेटेस्ट वीडियो हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा के साथ छोटी बच्ची दिशू यादव (Dishu Yadav) की वायरल हो रही है, जिसमें बच्ची हरियाणवी गाने 'कमर तेरी लेफ्ट राइट' पर जमकर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं। इस डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। अब तक इसके व्यूज 27 मिलियन से पार हो चुके हैं।

 'कमर तेरी लेफ्ट राइट' पर किया गजब का डांस

'कमर तेरी लेफ्ट राइट' पर किया गजब का डांस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिप में एक छोटी बच्ची हरियाणवी गाने पर शानदार डांस करती नजर आ रही है। छोटी सी बच्ची हरियाणवी गाने 'कमर तेरी लेफ्ट राइट' पर डांस करती नजर आई। दिशू सिंगर अजय हुड्डा के साथ स्टेज पर पीले रंग की फ्रॉक और डेनिम जैकेट में दिखाई दे रही हैं। नन्ही बच्ची के ठुमके देख लोग भी दीवाने नजर आ रहे है। सब उसको लिटिल स्टार कह रहे हैं।

अब तक आए 27.3 मिलियन व्यूज

अब तक आए 27.3 मिलियन व्यूज

वीडियो में बच्ची के चेहरे के एक्सप्रेशन ने लोगों को हिलाकर रख दिया। बच्ची की डांस देखकर आसपास के लोग भी काफी रोमांचित हो गए। बता दें कि बच्ची का नाम दिशू यादव है, जो कि इस छोटी सी उम्र में वीडियो क्रिएटर बन चुकी है और काफी पॉपुलर है। इस वीडियो को उसके इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया गया था। जिसको अब तक 27.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

'वाह, बहुत प्यारा...', यूजर्स कर रहे तारीफ

'वाह, बहुत प्यारा...', यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो पर जमकर लोग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया लाइफ में यही कॉन्फिडेंस चाहिए। तो दूसरे ने लिखा वाह, बहुत प्यारा। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब दिशू का डांस वीडियो इस तरह से वायरल हुआ है। इससे पहले भी दिशू के कई वीडियो को लाखों में व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि छोटी सी बच्ची के इंस्टा पर 3 लाख से ज्यादा फोलोवर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+