Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत के 10 आविष्कार, जिनका पूरी दुनिया जमकर करती है उपयोग

Indian Inventions: भारत के बिना दुनिया भर में विज्ञान की तरक्की मुश्किल है। वैज्ञानिक आविष्कार में भारत की अहम भूमिका रही है। चलिए आज जानते हैं उन 10 आविष्कारों के बारे में जिसे भारत ने किया है और पूरी दुनिया अब इसका जमक

जब भी आविष्कार शब्द का नाम आपलोग सुनते हैं तो आपके मन में अमेरिका, जापान, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देश के नाम आते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं हमारे देश भारत ने भी बेहद महत्वपू्र्ण चीजों का आविष्कार किया है जिसका पूरी दुनिया जमकर उपयोग करती है। चलिए आज जानते हैं भारत में आविष्कार किए गए 10 महत्वपूर्ण चीजों के बारे में जिसके बिना दुनिया का काम नहीं चल सकता।

शैम्पू
जिस शैम्पू से आप अपने बालों को धोते हैं उसका आविष्कार भारत में ही हुआ है। अब इसका उपयोग पूरी दुनिया करती है। 15वीं शताब्दी में भारत में प्राकृतिक तेल, फलों के गूदे, रीठा, आंवला और अन्य जड़ी बूटी को मिलाकर इसे इस्तेमाल किया जाता था। इसके बाद जब यूरोपियन भारत आए तब उनकी नजर इस रीठा-आंवला और फलों के गूदे के मिश्रण पर पड़ी। वो इसे अपने देश लेकर गए और वहां पर शैम्पू शब्द के साथ इसे बाजारों में उतारा।

Inventions In India

बटन का आविष्कार
बटन का इस्तेमाल का उल्लेख सिंधु घाटी सभ्यता में मिलता है। मोहनजोदड़ो की खुदाई में इसके सबूत भी देखने को मिले। इतिहासकारों का मानना है कि इसका प्रयोग 2000 ईसापूर्व में किया गया होगा। हड़प्पावासी आभूषण के तौर पर इसका प्रयोग करते होंगे। ये तब गोल नहीं बल्कि ज्यामितीय आकार के होते थे।

शतरंज
शतरंज का आविष्कार चतुरंगा नाम के बोर्ड गेम से हुआ था जिसे 6वीं शताब्दी में गुप्ता साम्राज्य के दौरान खेला जाता था। पहले यह खेल महाराजाओं का हुआ करता था लेकिन धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल गया।

फाइबर ऑपटिक्स
फाइबर ऑपटिक्स भारत की देन है। नरिंदर सिंह कपानी पंजाब के मोगा में जन्मे एक भौतिक विज्ञानी थे। इन्हें ऑप्टिक्स फाइबर का जनक माना जाता है। 1955 से 1965 के बीच नरिंदर सिंह ने कई टेक्निकल पेपर लिखे। इनमें से एक पेपर 1960 में साइंटिफिक अमरीकन में प्रकाशित हुआ था. इस पेपर ने फाइबर ऑप्टिक्स को स्थापित करने में मदद की थी।

यूएसबी पोर्ट
यूएसबी यानी यूनिवर्सल सीरियल बस पोर्ट का अविष्कार भारत के वैज्ञानिक ने ही की। जिसके बाद से हमें इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों से जुड़ने में मदद मिली। 1990 के दशक में अजय भट्ट नाम के वैज्ञानिक ने अपनी टीम के साथ यूएसबी पोर्ट का आविष्कार किया था। यूरोपियन श्रेणी में 2013 में अजय भट्ट को यूरोपियन इन्वेंटर अवॉर्ड से नवाजा गया।

शून्य का आविष्कार
शून्य के आविष्कार का मुख्य श्रेय भारतीय विद्वान ब्रह्मगुप्त (Brahmagupta) को जाता है। कहा जाता है कि 628 ई. में उन्होंने ही सबसे पहले शून्य के सिद्धांत का विवरण पेश किया था। लेकिन कई लोग महान भारतीय गणितज्ञ आर्यभट्ट (Aryabhata) को शून्य का आविष्कारक मानते हैं। क्योंकि आर्यभट्ट ने ब्रह्मगुप्त से पहले शून्य का प्रयोग किया था।

रेडियो प्रसारण
आम तौर पर नोबेल पुरस्कार विजेता इंजीनियर और खोजकर्ता गुलइलमो मार्कोनी को रेडियो प्रसारण का जनक माना जाता है लेकिन भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस ने इससे पहले मिलीमीटर रेंज रेडियो तरंग माइक्रोवेव्स का इस्तेमाल बारूद को सुलगाने और घंटी बजाने में किया था।

सांप-सीढ़ी का खेल
घर-घर में खेले जाने वाले सांप-सीढ़ी का खेल का आविष्कार भी भारत में हुआ था। बाद में यह भारत से इंग्लैंड और अमेरीका पहुंच गया।

फ्लश टॉयलेट
कहा जाता है कि सबसे पहले टॉइलट फ्लश का इस्तेमाल सिंधु घाटी सभ्यता में किया गया था। तब वहां के ज्यादातर घरों में टाइलट हुआ करते थे और सारे शहर में अच्छा सीवेज सिस्टम भी था।

प्लास्टिक सर्जरी
जी हां, दुनिया भर में खूबसूरती बढ़ाने के लिए या स्कीन को सही शेप देने के लिए इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक सर्जरी का आविष्कार भी भारत में हुआ था। आज से 2600 साल पहले भारत के आचार्य सुश्रुत ने प्लास्टिक सर्जरी का इस्तेमाल किया था। इससे जुडी एक किवदंती के हिसाब से एक व्यक्ति बहुत बुरी तरह से घायल होकर आचार्य सुश्रुत के पास आया था। उसकी नाक पूरी तरह से फट चुकी थी। जिसके बाद आचार्य सुश्रुत ने प्लास्टिक सर्जरी की थी। इसके बाद जोसेफ कॉन्सटेंटाइन कार्प्यू ने स्थानीय प्लास्टिक सर्जरी विधियों का अध्ययन करने के लिए भारत में 20 साल बिताए। कार्प्यू 1815 में पश्चिमी दुनिया में पहली बड़ी सर्जरी करने में सक्षम था।

आयुर्वेद
दुनिया को दवाओं कि पहली समझ भारतीयों ने ही दी. 300 से 200 ई. पू. कुषाण राज्य के राजवैद्य चरक ने अपने ग्रन्थ चरक संहिता में उन्होंने एक से एक प्राकृतिक दवाओं का जिक्र किया है। आयुर्वेद अब कई देशों में अपना चमत्कार दिखा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+