लीबिया में ISIS का हमला; 5 विदेशी समेत 9 लोगों की मौत
नयी दिल्ली। इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन ने लीबिया के हमला बोला है। आईएसाईएस आतंकियों ने लीबिया के एक आलीशान होटल में हमला कर 8 लोगों को मौत के घात उतार दिया जबकि कई लोग घायल हो गए। मारे गए लोगों में पांच विदेशी नागरिक हैं।

हमले के बाद इस्लामिक स्टेट ने इस आतंकी वारदात की आधिकारिक जिम्मेदारी ली है। होटल में घुसे लीबिया के आतंकियों ने कुछ लोगों को बंधक भी बनाया है। बंधक बनाए गए लोगों में ज्यादातर यूरोप और टर्की के नागरिक हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर होटल में दाखिल हुए। पांच नकाबपोश हमलावर होटल में घुसे और अंधाधुन गोलियां बरसाने लगे। होटल के अंदर जहां गोलिया बरसाई जा रही थी वहीं होटल के पार्किंग में एक कार बम में विस्फोट भी किया। खास बात ये थी कि इस होटल में मिलिशिया के समर्थन वाले प्रधानमंत्री उमर अल-हस्सी सामान्य तौर पर यहीं ठहरते हैं, लेकिन आज वहां नहीं थे। इससे पहले 2013 में हमला हुआ था जब वहां एक पूर्व प्रधानमंत्री को अगवा कर लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications