सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, लश्कर का कमांडर अयूब ललहारी कश्मीर के पुलवामा में ढेर
लश्कर का कमांडर अयूब ललहरी कश्मीर के पुलवामा में ढेर
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर अयूब ललहारी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। पुलवामा के बंदेरपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुए एनकाउंटर में भारतीय सुरक्षाबलों को ये बड़ी कामयाबी मिली है।

ललहानी की मौत को सुरक्षाबलों ने बड़ी जीत बताया है। जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि अयूब ललहारी एक मोस्ट वांटेड आतंकी था और उसकी लंबे समय से सुरक्षाबलों को तलाश थी। उन्होंने कहा कि ललहारी का एनकाउंटर सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है।













Click it and Unblock the Notifications