VIDEO: बिजली के खंभे पर लटककर तड़प-तड़प कर मर गया तेंदुआ
निजामाबाद। तेलंगाना के निजामाबाद जिले के मल्लारम वन क्षेत्र में एक तेंदुए की मौत हो गई। लोगों ने तेंदुए को बिजली के एक खंभे पर जमीन से लगभग 12 फुट ऊपर लटकते और करंट से तड़प कर मरते देखा। लोगों ने इस दर्दनाक मंजर का वीडियो शूट कर लिया जो अब वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक तेंदुआ अचानक से शहरी इलाके में आ गया।

अधिकारियों की मानें तो तेंदुआ किसी कारण से बिजली के खंभे पर चढ़ गया होगा, और तारों को चबाने की कोशिश में करंट लगने से उसकी मौत हो गई। तेंदुए के शव को नीचे उतारने के लिए इलाके की बिजली की सप्लाई को बंद कर देना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक तेंदुआ करीब 4 साल का था और संभवत: वह पानी की तलाश में शहर की तरफ आया था।
शहरी इलाके में घुसने के कारण तेंदुआ घबरा गया और बिजली के खंभे पर चढ़ गया। बिजली का तार चबाने के कारण उसकी मौत हो गई। वही स्थानीय लोगों द्वारा इस बात की सूचना वन विभाग को दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications