रात में घर के ड्राइंगरूम में घुस आया तेंदुआ, घुसते ही कर दिया Attack, देखें खौफनाक Video

रात में घर के ड्राइंगरूम में घुस आया तेंदुआ, घुसते ही कर दिया Attack, देखें खौफनाक Video

बेंगलुरू, 01 सितंबर। कभी आपने सोचा है कि अगर आपके ड्राइंगरूम में तेंदुआ दबे पांव आ जाए तो सोचिए आप का क्‍या हाला होगा। ऐसा ही एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक रात के सन्नाटे में एक तेंदुआ दबे पांव घर में घुस गया। घर के ड्राइंगरूम में घुसते हुए इस तेंदुए की पूरी घटना कमरे में लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। इस खौफनाक वीडियो का अंत देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

दरवाजा खुला देख तेदुंए ने घर में दबे पांव से ली एंट्री

दरवाजा खुला देख तेदुंए ने घर में दबे पांव से ली एंट्री

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो कर्नाटक के बांदीपुर का है। बांदीपुर के इस वीडियो में नजर आ रहा है एक घर के ड्राइंगरूम का दरवाजा खुला है जिसमें एक तेंदुंआ दबे पांव कमरे में एंट्री करता है और दबे पांव धीरे-धीरे घर के अंदर पूरा घुस आता है। पहले चारों ओर तेंदुआ अपने शिकार की तलाश में सावधानी से इधर-उधर देखता है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेदुंआ इतनी धीरे चल रहा है कि उसकी आहट भी किसी को नहीं लग सकी।

घुसते ही कर दिया Attack

घुसते ही कर दिया Attack

घर के अंदर घुसकर पहले ये तेंदुआ चारों ओर सावधानी से देखता है, फिर अचानक उसे कुछ ऐसा नजर आता है कि वो दौड़कर किसी पर झप्‍पट्टा मारता है। फिलहाल, अधिकारिक तौर पर इस वीडियो के बारे में इसमें कोई जानकारी साझा नहीं की गई है कि इसमें किस पर अटैक किया लेकिन इस वीडियो को देखकर हर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

 बीती रात बांदीपुर विंडफ्लावर का है ये वाकया

बीती रात बांदीपुर विंडफ्लावर का है ये वाकया

@WildLense_India नाम के पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। जिसके बाद ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, दावा किया जा रहा है कि ये क्लिप बीती रात बांदीपुर विंडफ्लावर का है। ये वीडियो 31 अगस्त का है क्‍योंकि इस फुटेज में तारीख भी नजर आ रही है। वीडियो को अब तक कई बार देखा जा चुका है।

Recommended Video

    जम्मू के ग्रीन बेल्ट पार्क में तेंदुए ने युवक पर कर दिया हमला, VIDEO
    सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुआ ये खौफनाक मंजर

    सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुआ ये खौफनाक मंजर

    रात के अंधेरे में तेंदुआ घर के अंदर घुसता हुआ नजर आ रहा है एक बार कमरे की सीढि़या चढ़कर आता है और पीछे मुड़कर देखता है और फिर आगे कमरे में अंदर आकर दबे पांव से टहलता है उसे कमरे में जब कोई दिखाई नहीं देता है तो वो दबे पांव पहले आहट लेता है फिर अचानक से उसे कुछ नजर आता है और वो दौड़कर उस कोने में झपट्टा लगाकर पहुंच जाता है।

    देखें वीडियो

    देख्‍चारें पीडियसारे

    बांदीपुर कर्नाटक में राष्ट्रीय रिजर्व है

    बता दें ये वीडियो बांदीपुर का बताया जा रहा है। बांदीपुर कर्नाटक में राष्ट्रीय रिजर्व है। इस रिजर्व फारेस्‍ट में जंगली जानवर और पक्षियों का संरक्षण किया जाता है। कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर से कुछ किलोमीटर दूर, यह रिजर्व एक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इस जगह पर हरी भरी हरियाली, हाथी और अन्य पक्षियों व जानवरों के अलावा भारी संख्‍या में खतरनाक जंगली जानवर भी रहते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+