लेफ्ट ने पश्चिम बंगाल की 38 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, कांग्रेस के लिए छोड़ी 4 सीटें
नई दिल्ली: लेफ्ट पार्टियों ने पश्चिम बंगाल के लिए 38 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल में कुल 42 सीटें हैं। लेफ्ट पार्टी ने चार सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी हैं। ये वो सीटें हैं जिन्हें कांग्रेस ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जीता था। इससे पहले लेफ्ट ने 25 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान शनिवार का को किया था।

राज्य की सत्ता में काबिज ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस ने भी पश्चिम बंगाल में अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान पहले ही कर दिया है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी को 34 सीटें मिली थीं । वहीं कांग्रेस को 4, भाजपा को 2 और लेफ्ट पार्टियों को भी 2 सीटों पर जीत मिली। इस बार भाजपा ने राज्य में पूरी ताकत झोंक दी है। ममता और मोदी सरकार के बीच लगातार आरोप प्रत्यारोप का दौर पहले से ही चल रहा है।
पश्चिम बंगाल में सात चरणों वाले लोकसभा चुनाव होंगे। ये सात चरण 11 अप्रैल से 19 मई तक है। सभी सीटों पर मतगणना 23 मई को होगी। ममता बनर्जी ने 34 मौजूदा सांसदों में से 8 को टिकट नहीं दिया है। इसके अलावा उन्होंन बड़ा दाव खेलते हुए 40 फीसदी से ज्यादा टिकट महिला उम्मीदवारों को दिए हैं। गौरतलब है कि ममता ने खुद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद यह माना था कि यह चुनाव कठिन है और बीजेपी से कड़ी चुनौती मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications