ASTRA Missile: दुश्मनों की खैर नहीं, एक ही हमले में काम तमाम, जानें स्वदेशी 'अस्त्र' मिसाइल की खूबियां
हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने हवा से हवा में मार करने वाले स्वदेशी बियॉन्ड विजुअल रेंज मिसाइल अस्त्र का सफल परीक्षण किया है। कल गोवा तट पर करीब 20 हजार फुट की ऊंचाई पर विमान से सफलतापूर्वक मिसाइल दागी गई। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण सटीक रहा और इसके सभी उद्देश्य पूरे किए गए।
अत्याधुनिक सुपरसोनिक मिसाइल हवा से हवा में मार करने वाली यह मिसाइल लक्ष्यों को भेदने और नष्ट करने में सक्षम है। यह मिसाइल एक ही वार में दुश्मनों का काम तमाम कर देगी। इसे रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला और डीआरडीओ की अन्य प्रयोगशालाओं द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस से देश में निर्मित अस्त्र मिसाइल का प्रक्षेपण आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है। नीचे पढ़ें स्वदेशी मिसाइल अस्त्र की बड़ी खूबियां...

- अस्त्र मिसाइल की स्पीड सबसे खतरनाक है। यह 5556.6 km/घंटा की रफ्तार से दुश्मन की ओर जाती है। अस्त्र मिसाइल की रेंज 160 किलोमीटर है
- इस परीक्षण से तेजस की युद्धक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और आयातित हथियारों पर निर्भरता कम होगी।
- अस्त्र मिसाइल में ऑप्टिकल प्रॉक्सीमिटी फ्यूज लगा है। यानी यह मिसाइल टारगेट पर नजर रखती है। एक वार में दुश्मनों के हथियार को तबाह कर देती है।
- यह अधिकतम 66 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकती
- अस्त्र मिसाइल अपने साथ 15 KG का हथियार ले जा सकती है। इस मिसाइल में ड्यूल थ्रस्ट पल्स्ड रॉकेट मोटर लगा है, जो इसे ज्यादा तेज स्पीड देता है।
- अस्त्र मिसाइल में हाई-एक्सप्लोसिव या प्री-फ्रैगमेंटेड एचएमएक्स हथियार लगा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications