बॉलीवुड में दहशत फैलाने वाला लॉरेंस बिश्नोई किसे मानता है अपना गुरु? बेखौफ होकर बताया नाम

Who is Lawrence Bishnoi Guru: लॉरेंस बिश्नोई की दहशत बॉलीवुड के गलियारों में फिर छा गई, जब एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। अब खबरें हैं कि सलमान खान के अलावा कुछ और लोग भी हैं, जो उसके टार्गेट पर हैं। मगर सवाल उठता है कि क्या लॉरेंस खुद सर्वेसर्वा है या फिर कोई और इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड है, जो लॉरेंस बिश्नोई का गुरू है। चलिये इस आर्टिकल की मदद से समझने की कोशिश करते हैं।

कनाडा पुलिस को चाहिए कस्टडी
लॉरेंस बिश्नोई के सिर सिर्फ बाबा सिद्दीकी नहीं बल्कि इससे पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के भी आरोप हैं। ऐसे में कनाडा पुलिस को भी उसकी कस्टडी चाहिए। अब बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद हर कोई लॉरेंस के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहता है।

Lawrence Bishnoi guru

आखिर कौन है लॉरेंस बिश्नोई का गुरू?
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई ने उससे पूछताछ करने वाले अफसरों से बात की है। एक डीएसपी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि उसे हमेशा से पता था कि उसे क्या बनना है। एचटी को उन्होंने बताया कि कोई अन्य गैंगस्टर के उलट बिश्नोई का अपराध की दुनिया में कोई भी गुरु नहीं है। वो खुद को ही अपना सबसे बड़ा हीरो मानता है।

लॉरेंस के करीबियों में ये लोग शामिल
पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, बिश्नोई के करीबी सहयोगी संपत नेहरा हरियाणा में ऑपरेशन की देखरेख करता है, वहीं गोल्डी बरार अमेरिका में रहता है। वो भारत के बाहर और पंजाब में सारे ऑपरेशन पर नजर रखता है। दीपक कुमार उर्फ टीनू, रविंदर उर्फ काली राजपूत और संदीप उर्फ काला जठेरी बिश्नोई के कुछ और साथी हैं।

जब अचानक सुर्खियों में आया गैंगस्टर
साल 2018 में काले हिरण मामले में सलमान खान को धमकी देने के बाद लॉरेंस बिश्नोई अचानक सुर्खियों में आ गया। इसके बाद साल 2022 में सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी इसी गैंगस्टर का नाम सामने आया तो हड़कंप सा मच गया। अब बाबा सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली तो उसके बारे में लोग जानने को और उत्सुक हो गए।

क्या है मामला?
बताते चलें कि बिश्नोई समाज उस काले हिरण को काफी पवित्र मानता है, जिसके शिकार का आरोप सलमान खान पर लग चुका है। पांच दिन जेल में रहने के बाद 17 अक्तूबर 1998 को सलमान खान जोधपुल जेल से रिहा हो गए थे। मगर इसके बाद 2006 में सीजेएम कोर्ट ने उन्हें 1 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि फिर हाईकोर्ट ने इस मामले में एक्टर को बरी कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+