लॉ यूनिवर्सिटी में छात्र ने लगाया रैगिंग का आरोप, कहा- सरेआम उतरवाए कपड़े, पूछे अश्लील सवाल
शिमला। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में एक लॉ स्टूडेंट ने सीनियर छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाया है। वाइस चांसलर और डीन को दी गई शिकायत में छात्र ने आपत्तिजनक सवाल पूछने और शारीरिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।

फर्स्ट सेमेस्टर में पढ़ने वाले छात्र ने शिकायत में आरोप लगाया कि पांचवें सेमेस्टर के छात्रों ने उसके साथ बदसलूकी की है। छात्र ने कहा, 'उन्होंने मुझसे आपत्तिजनक सवाल पूछे और मेरा शारीरिक उत्पीड़न किया। उन्होंने मेरे कपड़े भी उतरवा दिए थे।'
सीनियर्स पर लग सकती है पाबंदी
छात्र की शिकायत मिलने पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अगर शिकायत सही पाई गई तो सीनियर छात्रों पर पाबंदी लगाई जा सकती है।
...तो दर्ज होगा केस
रैगिंग के मामले में 24 घंटे के अंदर शिकायत दर्ज कराया जाना जरूरी है। इस लिहाज से यूनिवर्सिटी ने पीड़ित छात्र और आरोपियों को मीटिंग के लिए बुलाया है। अगर मीटिंग में मामला नहीं सुलझा तो केस दर्ज कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications