सामने आया कूनूर में सेना के हेलिकॉप्टर क्रैश का वीडियो, पत्नी के साथ CDS जनरल बिपिन रावत भी थे सवार
चेन्नई, दिसंबर 08। तमिलनाडु के कूनूर जिले में सेना का जो हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है, उसकी ताजा फुटेज सामने आई है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना भयानक रहा होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि सेना का हेलीकॉप्टर Mi-17v5 जंगल के इलाके में दुर्घटनाग्रस्त पड़ा है। हेलीकॉप्टर में जबरदस्त आग लगी है, जिसे बुझाने की कोशिश की जा रही है। वीडियो में स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं और वो आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Recommended Video
14 लोग सवार थे हेलीकॉप्टर में
आपको बता दें कि ये हादसा कोयंबटूर और सुलूर इलाके के बीच जंगलों में हुआ है। बताया जा रहा है कि ये थोड़ा पहाड़ी इलाका भी है। सेना का जो हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है, उसमें सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीलगिरी जिले के कलेक्टर ने इस हादसे में 4 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि इस हादसे में 2 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी सीडीएस बिपिन रावत को लेकर कुछ अपडेट नहीं मिला है।












Click it and Unblock the Notifications