क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Uttarakhand Exit Poll 2017: उत्तराखंड में बन रही भाजपा सरकार, कांग्रेस को झटका

उत्‍तरखंड विधानसभा चुनाव 2017 में कमल का फूल खिलेगा या हाथ के निशान को जनता अपने साथ रखेगी। इस बात की सच्‍चाई तो 11 मार्च को पता चलेगी।

By Sachin Yadav
Google Oneindia News

नई दिल्‍ली। उत्‍तरखंड विधानसभा चुनाव 2017 में कमल का फूल खिलेगा या हाथ के निशान को जनता अपने साथ रखेगी। इस बात की सच्‍चाई तो 11 मार्च को पता चलेगी। पर इससे पहले कई समाचार चैनलों का एग्जिट पोल सामने आया।

Punjab Exit Poll 2017: पंजाब में कांग्रेस की सरकार, भाजपा-एसएडी तीसरे नंबर परPunjab Exit Poll 2017: पंजाब में कांग्रेस की सरकार, भाजपा-एसएडी तीसरे नंबर पर

एग्जिट पोल में समाचार चैनल और चुनावी सर्वेक्षण करने वाली एजेंसियों ने बताया कि किस पार्टी को उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में कितनी सीटें मिलेंगी और कौन बना सकता है उत्‍तर प्रदेश में नई सरकार।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का एक्जिट पोल: क्या फिर से लौटेंगे हरीश रावत, या बीजेपी की बनेगी सरकार?

समाचार चैनल न्यूज 24 और सर्वे एजेंसी चाणक्य के अनुसार उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की संभावना है। संभावना है कि भाजपा को 53 सीटें मिलेंगी। चाणक्या के सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को उत्तराखंड में 15 सीट मिल सकती है।

गोवा विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल: भाजपा प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टीगोवा विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल: भाजपा प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी

समाचार चैनल आजतक के मुताबिक भी उत्तराखंड में भाजपा को 43 फीसदी वोट शेयर के जरिए 46 से 53 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 34 फीसदी वोट शेयर के साथ 12-21 सीटें मिल सकती हैं।

आजतक के सर्वे में संभावना जताई गई है कि 8 फीसदी वोट के साथ बसपा को 1-2 सीटें मिल सकती हैं। साथ ही 15 फीसदी वोट शेयर के साथ 1-4 सीटें अन्य के खाते में भी जा सकती हैं।

मणिपुर विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल: कांग्रेस हो सकती है साफ, भाजपा को 31 सीटें मिलने का अनुमानमणिपुर विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल: कांग्रेस हो सकती है साफ, भाजपा को 31 सीटें मिलने का अनुमान

समाचार चैनल इंडिया टीवी और सर्वे एजेंसी सी वोटर्स के अनुसार उत्तराखंड में भाजपा को 29-35 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को भी 29-35 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। साथ ही अन्य को 2 से 9 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं अंग्रेजी समाचार चैनल इंडिया टुडे और सर्वे एजेंसी एक्सिस के अनुसार भाजपा को 46-53, कांग्रेस को 12-21, बसपा को 1-2 और अन्य को 1-4 सीटें मिल सकती हैं।

Uttarakhand Exit Poll 2017: उत्तराखंड में बन रही भाजपा सरकार, कांग्रेस को झटका

अंग्रेजी समाचार चैनल NewsX और सर्वे एजेंसी MRC के अनुसार उत्तराखंड में भाजपा को आसानी से 70 में से 38 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 30 सीटें जा सकती हैं। वहीं अन्य 2 सीटें जीत सकते हैं।

समाचार चैनल एबीपी और सर्वे एजेंसी CSDS ने संभावना जताई है कि भाजपा को 34 से 42 , कांग्रेस को 23 से 29 और अन्य के 3 से 9 सीटें मिल सकती हैं।

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का एग्जिट का पोल: दो बड़े सर्वे में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी

Comments
English summary
latest uttrakhand exit poll 2017 for uttarakhand assembly elections
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X