Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Breaking News Today: सचिन पायलट 31 अक्टूबर को टोंक विधानसभा से नामांकन करेंगे

Aaj ki Taja Khabar Breaking News Live Today: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपकों इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज शनिवार 28 अक्टूबर का दिन है। इजराइल और हमास के बीच खूनी संघर्ष जारी है। दिल्ली और नोएडा में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। एयर क्वालिटी 'खराब' कैटेगिरी में दर्ज की गई। गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश पहुंचेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स और बांग्लादेश के बीच मुकाबला है।

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां

Aaj ki Taja Khabar Breaking News Live Today

LIVE Feed
Oct 28, 2023, 10:55 PM IST

फिलिस्तीनियों का नरसंहार हो रहा है और शक्तिशाली लोग इसे होने दे रहे हैं: पूर्व पीएम इमरान खान
Oct 28, 2023, 10:55 PM IST

सचिन पायलट 31 अक्टूबर को टोंक विधानसभा से नामांकन करेंगे।
Oct 28, 2023, 10:54 PM IST

दिल्ली

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "ED अभी तक प्रेस नोट जारी नहीं कर रही है, कि हमने अमुक व्यक्ति के घर क्यों छापा किया? वहां से क्या बरामद हुआ? कितना कैश मिला? इसकी जानकारी जारी नहीं होती है ना ही वे प्रेस से बात करते हैं। बात भाजपा कर रही है।
Oct 28, 2023, 5:36 PM IST

तेलंगाना कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन अब्दुल्ला सोहेल शेख ने पार्टी से इस्तीफा दिया।
Oct 28, 2023, 5:35 PM IST

मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनाएगा फैसला।
Oct 28, 2023, 3:10 PM IST

कैश फॉर क्वेरी मामला

कैश फॉर क्वेरी मामले में लोकसभा की आचार समिति ने टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा को 2 नवंबर को समिति के सामने पेश होने के लिए कहा
Oct 28, 2023, 1:19 PM IST

पीएम मोदी ने बांटे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, 51 हजार से ज्यादा युवाओं को प्रदान किए उनके नियुक्ति पत्र
Oct 28, 2023, 11:20 AM IST

भाजपा विधायक की कार पर हमला

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भाजपा विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी की कार पर बीती रात हमला, विधायक ने कहा- टीएमसी के गुंडों ने किया मेरे ऊपर हमला
Oct 28, 2023, 10:15 AM IST

गीता प्रेस के ट्रस्टी का निधन

गीता प्रेस गोरखपुर के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का निधन, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जताया दुख
Oct 28, 2023, 10:14 AM IST

कुल्लू में दशहरे के उत्सव के दौरान लगी आग

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दशहरे के उत्सव के दौरान ढालपुर ग्राउंड में बीती रात लगी आग, कई दुकानें और टैंट जलकर हुए खाक
Oct 28, 2023, 10:10 AM IST

पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के बैंक खाते फ्रीज

ईडी ने फ्रीज किए पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के बैंक खाते, राशन घोटाले के मामले में ईडी ने किया है ज्योतिप्रिय मलिक को गिरफ्तार
Oct 28, 2023, 7:49 AM IST

दिल्ली: गोगी गैंग के एक शार्पशूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गोगी गैंग के एक शार्पशूटर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई।
Oct 28, 2023, 7:48 AM IST

म्यांमार भूकंप के झटके, 4.5 रही तीव्रता

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि म्यांमार में आज सुबह 04:53 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+