उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर के लोग भीषण गर्मी से परेशान थे, उनको शनिवार सुबह बड़ी राहत मिली। दिल्ली के कई इलाकों में सुबह ही बारिश हुई। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्थ अपने गंतव्य तक पहुंच गया, जिसमें श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।
LIVE Feed
Aug 20, 2023, 1:48 AM IST
जेपी नड्डा आज हिमाचल के दौरे पर
भारी बारिश के चलते इन दिनों हिमाचल प्रदेश त्रासदी से गुजर रहा है। जगह-जगह जलभराव और जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। ऐसे में
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा 20 अगस्त यानी आज राज्य के दौरे पर रहेंगे।
Aug 19, 2023, 11:34 PM IST
शाह ने लद्दाख दुर्घटना पर जताया शोक
लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, लद्दाख में एक वाहन के खाई में गिरने से कम से कम नौ भारतीय सेना के जवानों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
Aug 19, 2023, 10:33 PM IST
जवानों की मौत पर रक्षा मंत्री ने जताया दुख
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की हुई मौत पर दुख व्यक्त किया है। कहा कि हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
Aug 19, 2023, 8:46 PM IST
लद्दाख में बड़ा हादसा, 9 की मौत
लद्दाख: क्यारी शहर से 7 किमी दूर वाहन खाई में गिरने से भारतीय सेना के 9 जवानों की मौत हो गई। घटना में कई अन्य घायल हैं। सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे। दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं।
Aug 19, 2023, 8:32 PM IST
सीएम योगी से मिले रजनीकांत
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में सुपरस्टार रजनीकांत ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुलाकात की।
Aug 19, 2023, 7:18 PM IST
31 अगस्त तक पुलिस हिरासत में आरोपी
पश्चिम बंगाल: अलीपुर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र हत्या मामले में अदालत में पेश किए गए तीन लोगों को 31 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा।
Aug 19, 2023, 5:43 PM IST
गौरा लक्ष्मी स्कीम होगी लॉन्च
कर्नाटक: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 30 अगस्त को गौरा लक्ष्मी स्कीम लॉन्च करेंगे, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए मिलेंगे।
Aug 19, 2023, 4:24 PM IST
यासर हैदर कांग्रेस में शामिल
पश्चिम बंगाल: पूर्व टीएमसी युवा नेता और टीएमसी नेता फिरहाद हकीम के दामाद यासर हैदर कोलकाता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।
Aug 19, 2023, 3:28 PM IST
दिल्ली- 40 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल नॉर्दर्न रेंज की टीम ने दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार कर एक अंतरराज्यीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम परमजीत सिंह और राज कुमार हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की 56.055 किलोग्राम अफीम बरामद की गई है।
Aug 19, 2023, 3:05 PM IST
उदयपुर सिटी-खजुराहो ट्रेन के इंजन में लगी आग
ट्रेन के इंजन में आग लगने की सूचना के बाद उदयपुर सिटी-खजुराहो ट्रेन को मध्य प्रदेश के ग्वालियर के सिथोली रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।
Aug 19, 2023, 2:39 PM IST
यौन शोषण मामले में अब 26 अगस्त को होगी सुनवाई
कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में सुनवाई टली गई है। अब इस मामले में 26 अगस्त को सुनवाई होगी।
Aug 19, 2023, 2:13 PM IST
शिक्षा मंत्री को सांप ने काटा
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को जहरीले सांप ने काटा लिया है। हालांकि अब उनकी स्थिति में सुधार हो गया।
Aug 19, 2023, 1:17 PM IST
लद्दाख की यात्रा पर राहुल गांधी
राहुल गांधी लद्दाख में बाइक राइडिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। वो पैंगोंग लेक की सैर पर निकले हैं।
Aug 19, 2023, 11:18 AM IST
विमल मर्डर में 8 लोग आरोपी
अररिया में पत्रकार की हत्या के मामले में 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है। 4 आरोपियों विपिन यादव, भावेश यादव, आशीष यादव और उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Aug 19, 2023, 9:38 AM IST
उत्तराखंड
बद्रीनाथ हाईवे बंद
उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन का सिलसिला जारी है। तोताघाटी में पहाड़ से 100 मीटर ऊपर भूस्खलन के कारण NH-58 ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग बंद कर दिया गया है।
कर्नाटक के सांगोली रायन्ना रेलवे स्टेशन पर उद्यान एक्सप्रेस में आग लग गई। घटना यात्रियों के ट्रेन से उतरने के 2 घंटे बाद हुई। इस वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
लद्दाख के कारगिल में एक दुकान के अंदर धमाका हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई, जबकि 9 लोग घायल बताए जा रहे। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही कि ये धमाका किस वजह से हुआ था।
अररिया में शुक्रवार को पत्रकार विमल यादव की हत्या कर दी गई। इस केस में बिहार पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
Aug 19, 2023, 8:37 AM IST
उत्तराखंड
होटल वालों के लिए नए निर्देश
भूस्खलन के कारण हुई कई दुर्घटनाओं के बाद, पौड़ी गढ़वाल की SSP श्वेता चौबे ने लक्ष्मणझूला क्षेत्र के सभी होटल और रिसॉर्ट मालिकों को पर्यटकों की बुकिंग लेने से पहले उन्हें मौसम विभाग के अलर्ट के बारे में सूचित करने के निर्देश दिए।
Aug 19, 2023, 8:31 AM IST
दिल्ली
कई जगहों पर जलभराव
दिल्ली में शनिवार सुबह जमकर बारिश हुई, जिससे बदरपुर इलाके में सड़कों पर जलभराव हुआ। हालांकि लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
Aug 19, 2023, 8:30 AM IST
हिमाचल प्रदेश
सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग
शहर के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन के बाद शिमला के निचले इलाकों के निवासियों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया।
8:30 AM, 19 Aug

8:31 AM, 19 Aug
दिल्ली
कई जगहों पर जलभराव
दिल्ली में शनिवार सुबह जमकर बारिश हुई, जिससे बदरपुर इलाके में सड़कों पर जलभराव हुआ। हालांकि लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
8:37 AM, 19 Aug
उत्तराखंड
होटल वालों के लिए नए निर्देश
भूस्खलन के कारण हुई कई दुर्घटनाओं के बाद, पौड़ी गढ़वाल की SSP श्वेता चौबे ने लक्ष्मणझूला क्षेत्र के सभी होटल और रिसॉर्ट मालिकों को पर्यटकों की बुकिंग लेने से पहले उन्हें मौसम विभाग के अलर्ट के बारे में सूचित करने के निर्देश दिए।
8:38 AM, 19 Aug
बिहार
विमल यादव केस में दो गिरफ्तार
अररिया में शुक्रवार को पत्रकार विमल यादव की हत्या कर दी गई। इस केस में बिहार पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
लद्दाख के कारगिल में एक दुकान के अंदर धमाका हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई, जबकि 9 लोग घायल बताए जा रहे। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही कि ये धमाका किस वजह से हुआ था।
कर्नाटक के सांगोली रायन्ना रेलवे स्टेशन पर उद्यान एक्सप्रेस में आग लग गई। घटना यात्रियों के ट्रेन से उतरने के 2 घंटे बाद हुई। इस वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
9:38 AM, 19 Aug
उत्तराखंड
बद्रीनाथ हाईवे बंद
उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन का सिलसिला जारी है। तोताघाटी में पहाड़ से 100 मीटर ऊपर भूस्खलन के कारण NH-58 ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग बंद कर दिया गया है।
11:18 AM, 19 Aug
विमल मर्डर में 8 लोग आरोपी
अररिया में पत्रकार की हत्या के मामले में 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है। 4 आरोपियों विपिन यादव, भावेश यादव, आशीष यादव और उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
1:17 PM, 19 Aug
लद्दाख की यात्रा पर राहुल गांधी
राहुल गांधी लद्दाख में बाइक राइडिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। वो पैंगोंग लेक की सैर पर निकले हैं।
2:13 PM, 19 Aug
शिक्षा मंत्री को सांप ने काटा
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को जहरीले सांप ने काटा लिया है। हालांकि अब उनकी स्थिति में सुधार हो गया।
2:39 PM, 19 Aug
यौन शोषण मामले में अब 26 अगस्त को होगी सुनवाई
कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में सुनवाई टली गई है। अब इस मामले में 26 अगस्त को सुनवाई होगी।
3:05 PM, 19 Aug
उदयपुर सिटी-खजुराहो ट्रेन के इंजन में लगी आग
ट्रेन के इंजन में आग लगने की सूचना के बाद उदयपुर सिटी-खजुराहो ट्रेन को मध्य प्रदेश के ग्वालियर के सिथोली रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।
3:28 PM, 19 Aug
दिल्ली- 40 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल नॉर्दर्न रेंज की टीम ने दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार कर एक अंतरराज्यीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम परमजीत सिंह और राज कुमार हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की 56.055 किलोग्राम अफीम बरामद की गई है।
4:24 PM, 19 Aug
यासर हैदर कांग्रेस में शामिल
पश्चिम बंगाल: पूर्व टीएमसी युवा नेता और टीएमसी नेता फिरहाद हकीम के दामाद यासर हैदर कोलकाता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।
5:43 PM, 19 Aug
गौरा लक्ष्मी स्कीम होगी लॉन्च
कर्नाटक: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 30 अगस्त को गौरा लक्ष्मी स्कीम लॉन्च करेंगे, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए मिलेंगे।
7:18 PM, 19 Aug
31 अगस्त तक पुलिस हिरासत में आरोपी
पश्चिम बंगाल: अलीपुर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र हत्या मामले में अदालत में पेश किए गए तीन लोगों को 31 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा।
8:32 PM, 19 Aug
सीएम योगी से मिले रजनीकांत
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में सुपरस्टार रजनीकांत ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुलाकात की।
8:46 PM, 19 Aug
लद्दाख में बड़ा हादसा, 9 की मौत
लद्दाख: क्यारी शहर से 7 किमी दूर वाहन खाई में गिरने से भारतीय सेना के 9 जवानों की मौत हो गई। घटना में कई अन्य घायल हैं। सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे। दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं।
10:33 PM, 19 Aug
जवानों की मौत पर रक्षा मंत्री ने जताया दुख
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की हुई मौत पर दुख व्यक्त किया है। कहा कि हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
11:34 PM, 19 Aug
शाह ने लद्दाख दुर्घटना पर जताया शोक
लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, लद्दाख में एक वाहन के खाई में गिरने से कम से कम नौ भारतीय सेना के जवानों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
1:48 AM, 20 Aug