Breaking News Live Today: इंडिया कोऑर्डिनेशन की बैठक में नहीं जाएंगे ललन सिंह

Breaking news in hindi: लखनऊ, बाराबंकी और लखीमपुर खीरी सहित यूपी के कई जिलों में बारिश एक बार फिर आफत बनकर टूट रही है और लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, हरियाणा के फरीदाबाद में मरम्मत कार्य के चलते आज कई इलाकों में करीब 8 घंटे की बिजली कटौती रहेगी। एशिया कप में आज भारत और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाएगा, एक दिन पहले भारत ने पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत दर्ज की है। देश, दुनिया, खेल, कारोबार और विदेश से जुड़ी सभी बड़ी खबरें के लाइव अपडेट्स पढ़ें यहां।

Breaking news

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Sep 12, 2023, 9:48 PM IST

दिल्ली नहीं जाएंगे ललन सिंह

13 सितंबर को दिल्ली में होने वाली इंडिया कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में शामिल नहीं होंगे ललन सिंह। तबीयत खराब होने की वजह से बैठक से रहेंगे दूर
Sep 12, 2023, 6:04 PM IST

केरल में निपाह वायरस से 2 की मौत

केरल में निपाह वायरस का कहर तेजी से बढ़ने लगा है। बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी विशेष टीम को राज्य में भेजा है।
Sep 12, 2023, 5:04 PM IST

चंद्रबाबू नायडू की हाउस कस्टडी देने वाली याचिका खारिज

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की हाउस कस्टडी देने वाली याचिका खारिज हो गई है। सीआईडी के तर्क को सुनते हुए न्यायाधीश ने याचिका खारिज कर दिया।
Sep 12, 2023, 3:42 PM IST

विमान ठीक होने के बाद दिल्ली से कनाडा रवाना हुए पीएम जस्टिन ट्रूडो

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो विमान ठीक होने के बाद दिल्ली से कनाडा रवाना हो गए। बता दें कि विमान में तकनीकी खराबी होने के बाद उन्हें दिल्ली में रुकना पड़ा था।
Sep 12, 2023, 3:01 PM IST

राम मंदिर-गोधरा वाले बयान पर उद्धव को केशव का जवाब

राम मंदिर के उद्घाटन को गोधरा से जोड़ने वाले उद्धव ठाकरे के बयान पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि रामलला जब तक विराजमान रहेंगे तब तक किसी को कोई खरोच नहीं आएगी। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था अपनी जगह पर है। पुलिस हमेशा सक्रिय रहती है। उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। ऐसी मानसिकता वाले लोग जानते हैं कि अब उत्तर प्रदेश में वह युग समाप्त हो गया है। बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकर ने कहा था कि राम मंदिर के ऐसे उद्घाटन के बाद ‘गोधरा’ जैसी घटना हो सकती है।
Sep 12, 2023, 11:32 AM IST

जम्मू पहुंचे राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू पहुंचे, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा बनाई गई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
Sep 12, 2023, 10:43 AM IST

कुल्लू पहुंचीं प्रियंका गांधी

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगी दौरा
Sep 12, 2023, 10:40 AM IST

अभिषेक के परिजनों से मिले सीएम खट्टर

अभिषेक के परिजनों से हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने की मुलाकात, नूंह हिंसा में हुई थी अभिषेक की मौत
Sep 12, 2023, 9:13 AM IST

बनिहाल में सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत

जम्मू कश्मीर के बनिहाल में नेशनल हाईवे 44 पर चट्टान से टकराई कार, अभी तक चार लोगों के शव बरामद, मौक पर पहुंची पुलिस
Sep 12, 2023, 9:08 AM IST

किश्तवारी पथेर और बनिहाल में लैंड स्लाइड

जम्मू कश्मीर के किश्तवारी पथेर और बनिहाल में लैंड स्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद, दोनों तरफ से रोका गया ट्रैफिक
Sep 12, 2023, 9:01 AM IST

लंदन से लौटे आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर मचे बवाल के बीच आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी लंदन से लौटे
Sep 12, 2023, 8:54 AM IST

रूस पहुंचे किम जोंग उन

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन पहुंचे रूस, व्लादिमीर पुतिन से होने वाली इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की निगाहें
Sep 12, 2023, 8:50 AM IST

बाराबंकी और लखीमपुर खीरी में आज स्कूल बंद

यूपी के बाराबंकी और लखीमपुर खीरी में मौसम विभाग ने आज के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+