Breaking News LIVE Today: 'मोदी सरकार की योजनाएं गरीब कल्याण को समर्पित', अमित शाह
Aaj ki Taja Khabar Breaking News: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज शुक्रवार 01 दिसंबर का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी COP28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट के लिए यूएई दुबई पहुंचे हैं। पीएम मोदी का ये दो दिनों का दौरा है। उत्तरकाशी टनल से रेस्क्यू किए गए 41 मजदूरों में से 40 मजदूर को AIIMS ऋषिकेश की तरफ से फिट घोषित किया गया है। अब वो अपने-अपने घरों को रवाना हुए हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है। समान नागरिक संहिता की मांग वाली याचिकाओं पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई है। इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। अस्थाई सीजफायर आज भी जारी रहेगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी-20 क्रिकेट मैच आज खेला जाना है।
देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां













Click it and Unblock the Notifications