Exclusive: पम्पोर में शहीद कैप्‍टन तुषार का आखिरी Whatsapp Status

श्रीनगर। रविवार को जींद, हरियाणा के 23 वर्ष के कैप्‍टन पवन कुमार बेनीवाल की शहादत को कुछ घंटे ही बीते थे कि कैप्‍टन तुषार महाजन के शहीद होने के खबरें भी आ गईं। एक दिन में इंडियन आर्मी ने अपने दो यंग ऑफिसर्स और एक जवान को खो दिया। कैप्‍टन तुषार भी कैप्‍टन पवन की ही तरह पैरा कमांडो थे और एनडीए के 116 कोर्स से पासआउट थे। इंडियन मिलिट्री एकेडमी, आईएमए में उनका कोर्स 126 था। तुषार की शहादत पर उनके दोस्‍तों को भरोसा हीं नहीं हो पा रहा है।

-
-
कैप्‍टन तुषार का आखिरी व्‍हाट्सएप स्‍टेट्स

कैप्‍टन तुषार का आखिरी व्‍हाट्सएप स्‍टेट्स

-
-
-
-
-

देशभक्ति से भरपूर

कैप्‍टन तुषार जम्‍मू के उधमपुर के रहने वाले थे। जी हां वही उधमपुर जहां पर पिछले वर्ष शनिवार जैसा ही एक आतंकी हमला हुआ था। कैप्‍टन तुषार में देशभक्ति कूट-कूट कर भरी थी। कैप्‍टन का आखिरी व्‍हाट्सएप स्‍टेटस पढ़ने के बाद आप खुद इस बात को जान जाएंगे।

कैप्‍टन ने 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस वाले दिन अपना जो व्‍हाट्स एप स्‍टेटस अपडेट किया वह कुछ इस तरह से है, 'सो जाएगी कल लिपटकर तिरंगे के साथ, यह देशभक्ति है साहब तारीखों पर जागती है।'

हमने कैप्‍टन की फेसबुक प्रोफाइल को भी देखा और पता लगा कि युवा शहीद भगत सिंह उनके आदर्श थे। भगत सिंह की फोटोग्राफ को उन्‍होंने अपनी प्रोफाइल पिक्‍चर बनाया हुआ था। उनकी शहादत के बाद उनके दोस्‍त उनकी एक फोटोग्राफ पर अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

'हमारे लिए मुश्किल समय'

कैप्‍टन तुषार के कोर्समेट एक आफिसर ने रविवार शाम को वनइंडिया को जो बताया, उससे उनका दुख साफ झलक रहा था। कैप्‍टन तुषार न सिर्फ इस ऑफिसर के कोर्समेट थे बल्कि उन्‍होंने एनडीए में एक ही रूम शेयर किया था। ऐसे में कोर्समेट और रूममेट के अचानक चले जाने का गम वह बयां नहीं कर पाए। इस आफिसर ने हमें बताया, 'तुषार एक जिंदादिल और दोस्‍तों का ध्‍यान रखने वाला आफिसर था।' उनकी शहादत की खबर ने उनके कोर्समेट, उनके परिवार और उनकी करीबी लोगों का हिला कर रख दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+