निधन से महज दो घंटे पहले ही अमर सिंह ने किए थे ये 2 ट्वीट
नई

निधन से पहले दी ईद की शुभकामना
अमर सिंह ने शनिवार दोपहर ट्वीट करते हुए लिखा कि आप सभी को ईद उल अजहा की शुभकामनाएं। आइए इस बार इस त्योहार को साथ मिलकर मनाएं और खुशियां बांटें। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को लेकर ट्वीट किया। उसमें उन्होंने लिखा कि महान स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक जी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनके किए गए कार्यों को देश हमेशा याद रखेगा। ये दोनों ट्वीट अमर सिंह के निधन से कुछ घंटे पहले हुए थे।

कुछ दिन पहले उड़ी थी मौत की अफवाह
आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही उनके निधन की अफवाह उड़ी थी, लेकिन अमर सिंह ने वीडियो जारी कर कहा था कि टाइगर अभी जिंदा है। अमर सिंह ने वीडियो में कहा था कि, हमारे मित्र जो हमारी मृत्यु की कामना कर रहे हैं, वह यह कामना छोड़ दें। हरदम मृत्यु हमारे द्वार को खटखटाती है। एकबार हवाई जहाज से गिर गया था तो भी यमराज ने स्वीकार नहीं किया, झांसी में। दस साल पहले भी गुर्दे का प्रत्यारोपण हुआ फिर भी लौटकर आ गया। 12-13 दिन तक मिडिल ईस्ट में वेंटिलेटर में रहकर मौत से लड़कर आ गया। उन तमाम अवसर के मुकाबले अबकी बार तो बिल्कुल स्वस्थ हूं, बिल्कुल सचेतन हूं।

पीएम ने जताया दुख
पीएम नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा कि अमर सिंह जी एक ऊर्जावान सार्वजनिक व्यक्ति थे। वह जीवन के कई क्षेत्रों में अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके दोस्तों और परिवार के प्रति संवेदना। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा वरिष्ठ नेता एवं सांसद अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।












Click it and Unblock the Notifications