40 साल के शहीद बेटे को 80 साल की मां ने दिया कंधा, सबने किया हौसले को सलाम

नई दिल्ली। 19 सिंतबर को जम्मू और कश्मीर के नागौम में भारतीय सेना और आतंकियों के बीच चले मुठभेड़ में शहीद हुए 20 डोगरा यूनिट के हवलदार मदन लाल शर्मा के पार्थिव शरीर को उनकी 80 वर्षीय मां धरमो देवी ने भी कंधा दिया।

indian army

बता दें कि बृहस्पतिवार को शर्मा का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

फर्ज को देते थे अहमियत

शर्मा घर से ज्यादा अपने फर्ज को अहमियत देते थे। इसकी मिसाल भी देखने को मिली।

बृहस्पतिवार को उनकी पत्नी भावना शर्मा ने नम आंखों से बताया कि उनके ढाई साल के बेटे कन्नव का मुंडन संस्कार परिवार इसी नवरात्र में कराना चाह रहा था।

जब मदन लाल से इस बारे में बात हुई तो उन्होंने कहा कि वो अभी जहां तैनात हैं वहां बहुत तनाव है। यह समय फर्ज निभाने का है, बेटे का मुंडन बाद में कर लेंगे।

बेटी ने भी दी सलामी

अंतिम संस्कार के वक्त शर्मा के बेटे ढाई वर्षीय बेटे कन्नव और पांच साल की बेटी श्वेता ने भी सलामी दी थी।

indian army

अपने 40 साल के बेटे को कंधा देने पर शर्मा की मां ने कहा कि देश की मां के कंधे में बहुत दम है। वो अपने बेटे का बोझ उठा सकती है।

धरमो देवी के इस हौसले को सबने सलाम किया।

उरी के अगले दिन हुई थी मुठभेड़

बता दें कि 18 सितंबर को जम्मू और कश्मीर स्थित उरी में भारतीय सेना के बेस कैंप पर हुए हमले के बाद अगले दिन 19 सितंबर को सेना और आतंकियों में मुठभेड़ हुई थी।

बताया गया था कि इस मुठभेड़ में 10 आतंकी मार गिराए गए थे।

वहीं रविवार को हुए उरी हमले में जहां भारतीय सेना के 18 जवान शहीद हुए थे वहीं 4 आतंकियों भी मार गिराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+