पूर्वोत्तर भारत को आग में झोंकने की तैयारी में लश्कर
पूर्वोत्तर भारत में बर्बादी का प्लान बना रहा लश्कर, लड़ाकों से युद्ध शुरू करने को कहा, वीडियो जारी करके दिया भड़काऊ बयान
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर भारत में जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से हिंसा चल रही है, उसके बाद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने पूरे पूर्वोत्तर भारत में बंद का ऐलान किया है। एक वीडियो के द्वारा संदेश जारी करते हुए लश्कर के कमांडर आमिर हम्जा ने अपने आदमियों से अपील की है कि वह पूर्वोत्तर भारत के सिक्किम और दार्जिलिंग में लड़ाई शुरू करें।

पाकिस्तान में शूट किया गया वीडियो
यह वीडियो 19 जुलाई को पाकिस्तान के लाहौर में शूट किया गया है, लेकिन अब यह वीडियो भारत की सुरक्षा एजेंसियों के पास पहुंच गया है। आईबी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि हम इस वीडियो पड़ताल कर रहे हैं। वीडियो में हमजा भारत-चीन के बीच डोकलाम विवाद पर भी अपना भड़काऊ बयान देता है, वह कहता है कि हम सिक्किम, भूटानन और दार्जिलिंग में भी लड़ेंगे।
Recommended Video

सातो राज्यों पर कब्जे की दी धमकी
वीडियो में लश्कर का कमांडर कहता है कि हम एक बांग्लादेश के लिए लड़ाई लड़ेंगे और पूरे सातों राज्य को लेंगे। अपने सदस्यों से हमजा कहता है कि वह लड़ाई के लिए मैदान में उतरें। वहीं इस बाबत आईबी के अधिकारियों का कहना है कि लश्कर हमेशा से पूर्वोत्तर में अपने पैर जमाने की कोशिश करता आया है, लश्कर के अलावा जमात उल मुजाहिद्दीन व अन्य संगठन मिलकर इस साजिश को अंजाम देने की कोशिश करते रहते हैं।
इसे भी पढ़ें- चीन की नई धमकी, 62 की हार भूल चुके भारत को दूसरी बार सबक सिखाने का समय
2012 में घोषित किया गया था वांटेड
आपको बता दें कि आमिर हम्जा को 2012 में आतंकवादी घोषित किया गया था, 26/11 के मुंबई हमले के बाद भारत ने उसे वांटेड घोषित कर दिया था। वह मौजूदा समय में लश्कर का दूसरा सबसे बड़ा कमांडर है। अपने इस वीडियो में हम्जा कहता है कि समय आ गया है कि गजवा ए हिंद की शुरूआत की जाए। उसने कहा कि मोहम्मद साहब चाहते थे कि इस्लाम को बचाने के लिए भारत पर कब्जा करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications