लश्‍कर, हिजबुल के आतंकियों ने मिलकर मारा ले. फैयाज को, सेना ने तैयार की आतंकियों की हिट लिस्‍ट

रक्षा सूत्रों के मुताबिक लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्‍या करने वाले छह आतंकियों की पहचान हो गई है। सूत्रों के मुताबिक लश्‍कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों ने किया लेफ्टिनेंट फैयाज का मर्डर।

श्रीनगर। मंगलवार को लेफ्टिनेंट उमर फैयाज पैरी को शोपियां से जिन आतं‍कवादियों ने अगवा कर हत्‍या की वह लश्‍कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के छह आतंकवादी थे। रक्षा सूत्रों की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है और इन सभी छह आतंकियों की पहचान भी कर ली है।

लश्‍कर, हिजबुल के आतंकियों ने मिलकर मारा ले. फैयाज को, सेना ने तैयार की आतंकियों की हिट लिस्‍ट

सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

सेना ने लश्‍कर, हिजबुल के इन आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े स्‍तर पर सर्च ऑपरेशन लॉन्‍च कर दिया गया है। वहीं जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस को इस बात का शक है लेफ्टिनेंट फैयाज की हत्‍या में उन्‍हीं इंसास राइफल का प्रयोग किया गया है जिन्‍हें कुछ दिनों पहले जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के दो सिपाहियों से आतंकियों ने छीन लिया गया था। पुलिस को दो खाली कार्टिरेज उसी जगह से बरामद हुए हैं जहां पर लेफ्टिनेंट को गोली मारी गई थी। लेफ्टिनेंट फैयाज की ऑटोप्‍सी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि उन्‍हें क्‍लोज रेंज से गोली मारी गई थी। उनका शव बुधवार की सुबह हरमाइन गांव के बस स्‍टॉप पर मिला था। यह घटना हिजबुल मुजाहिद्दीन की ओर से दी गई उस धमकी के बाद हुई है जिसमें स्‍थानीय कश्‍मीरी नागरिकों को सेना और पुलिस को ज्‍वॉइन न करने को कहा गया था।

पुलिस ने टॉर्चर की बात से किया इंकार

जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर की मानें तो लेफ्टिनेंट फैयाज के शव पर टॉर्चर के कोई निशान नहीं मिले हैं। उनकी पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हाल ही में साउथ कश्‍मीर में हथियार लूटे जाने की दो घटनाएं हुई हैं। कश्‍मीर पुलिस के इंस्‍पेक्‍टर जनरल एसजेएम गिलानी का कहा है कि कुलगाम में हथियार लूटे जाने की जो घटना हुई थी उसमें हमें लश्‍कर के आतंकियों के शामिल होने के सुबूत मिले हैं। जबकि दो मई को शोपियां के कोर्ट कॉम्‍प्‍लेक्‍स में हथियार लूटने की जो घटना हुई उसमें हिजबुल के आतंकियों का हाथ था। ऐसे में हो सकता है कि इस घटना को उन्‍हीं में से किसी एक हथियार से अंजाम दिया गया हो।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+