इंडियन आर्मी को धमकाते कश्‍मीर में लगे लश्‍कर के पोस्‍टर्स

श्रीनगर। घाटी में एक बार फिर से लश्‍कर-ए-तैयबा और दूसरी आतंकी शक्तियों की सक्रियता बढ़ गई है। पूरी घाटी में बुधवार को ईद का जश्‍न मनाया गया लेकिन इसी मौके पर कश्‍मीर में मस्जिदों के बाहर पाकिस्‍तान के आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा के पोस्‍टर्स भी नजर आए।

kashmir-lashkar-posters

इन पोस्‍टरों में लोगों को धमकी दी गई है कि उन्‍होंने अगर पुलिस या फिर इंडियन आर्मी के लिए जासूसी की तो उनको गोली मार दी जाएगी।

पोस्‍टर्स में उर्दू भाषा का प्रयोग किया गया है। इसमें लिखा है कि महिलाओं को आर्मी और पुलिस के ट्रेनिंग कैंपों से दूर रहना होगा।

साथ ही कश्‍मीर के कांट्रैक्‍टर्स को भी सेना के साथ मिलकर काम न करने की चेतावनी दी गई है। लश्कर ने सेना और पुलिस के लिए जासूसी करने वालों के बारे में जानकारी भी मांगी है।

वहीं दूसरी ओर पंजाब के गुरदासपुर स्थित दीनानगर के एक मन्दिर के पुजारी को लश्कर की धमकी भरी चिट्ठी मिली है।

इसमें धमकी दी गई है कि में दीनानगर में फिर से पिछले वर्ष जुलाई की ही तरह एक और आतंकी हमला किया जाएगा। इस चिट्ठी के मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसिया सक्रिया हो गई हैं।

कश्‍मीर में लगे पोस्‍टर्स से अलग यह चिट्ठी हिंदी में लिखी है। इस चिट्ठी में यह भी लिखा है कि यह हमला पिछले वर्ष की तुलना में ज्‍यादा खतरनाक होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+