सुंजवान आतंकी हमला: लश्कर ने ली आतंकी हमलों की जिम्मेदारी, पाकिस्तान का मुंह बंद
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने जम्मू के सुंजवान में आर्मी कैंप और श्रीनगर के करण नगर स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हुए आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ली है। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है।
श्रीनगर। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने जम्मू के सुंजवान में आर्मी कैंप और श्रीनगर के करण नगर स्थित सीआरपीएफ कैंप पर हुए आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ली है। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है।शनिवार को जम्मू के सुंजवान में आर्मी कैंप पर जो हमला हुआ था उसमें पांच जवान शहीद हो गए हैं। वहीं सोमवार को करण नगर आतंकी हमले में भी एक जवान शहीद हो गया। दिलचस्प बात है कि पाकिस्तान ने इस हमले में अपना हाथ होने से जहां साफ इनकार कर दिया था तो वहीं उसने भारत को चेतावनी भी दी थी। लेकिन अब जबकि मोस्ट वांटेंड आतंकी हाफिज सईद के संगठन लश्कर ने खुद इन हमलों की जिम्मेदारी ले ली है तो पाक एक बार फिर बेनकाब हो गया है।

अभी तक जैश पर था शक
जम्मू कश्मीर में ताजा घटनाक्रम के बाद पूरे राज्य में 3जी और 4जी मोबाइल सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। अभी तक सुंजवान आतंकी हमलों के पीछे मौलाना मसूद अजहर की अगुवाई वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ बताया जा रहा था। भारतीय एजेंसियां भी मान रही थी कि हमले के पीछे जैश का हाथ हो सकता है। अब जबकि लश्कर ने इसकी जिम्मेदारी ले ली है तो हर तरह के तर्क पर भी पूर्णविराम लग गया है। भारत पर पहले ही पाकिस्तान के आतंकी संगठन को सुंजवान आतंकी हमले के लिए दोषी करार दिया था। लेकिन पाकिस्तान की ओर से भारत को चेतावनी दी गई थी अगर उसने सीमा पार से कोई भी कार्रवाई की तो अंजाम ठीक नहीं होगा।
अब क्या कहेगा पाक
भारत की ओर से कहा गया था कि भारी हथियारों से लैस जैश के आतंकियों ने सुंजवान हमले को अंजाम दिया था। पाक विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि हर कोई भलीभांति इस बात से परीचित है कि भारत बिना सुबूतों के गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहा है। पाक का कहना था कि बिना जांच के उस पर आरोप लगाना ठीक नहीं है। अब जबकि लश्कर ने खुद हमलों की जिम्मेदारी ले ली है, यह देखना होगा कि अब पड़ोसी मुल्क की ओर से किस तरह का बयान आता है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications