Lappu Sa Sachin कहने वाली मिथलेश भाटी ने अब Carry Minati को रोस्ट कर डाला, क्या-क्या बोला?
lappu sa sachin jhingur sa ladka: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के पति सचिन मीणा को लप्पू सा और झिंगुर सा बताने वाली महिला का नाम मिथिलेश ने सबको रोस्ट करने वाले यूट्यूबर Carry Minati को ही रोस्ट कर डाला
lappu sa Carry Minati Roast Video: पाकिस्तान की सीमा हैदर व ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की अजब प्रेम की गजब कहानी में सबसे ज्यादा चर्चा में वो महिला भी है, जिसने सचिन मीणा को लप्पु सा और झिंगुर सा लड़का बताया। महिला का नाम मिथिलेश भाटी है। वह सचिन मीणा की पड़ोसन है।

इस बार मिथलेश भाटी ने 'लप्पू सा सचिन...' वाली स्टाइल में हर किसी को रोस्ट करने वाले यूट्यूबर कैरी मिनाटी को ही रोस्ट कर डाला है। यह बात अलग है कि मिथलेश ने शुरुआत में ही कैरी मिनाटी से कहा कि 'ऑल द बेस्ट। दिल पर मत लेना। कोई बात बुरी लगे तो भूल जाना'। इस पर कैरी ने जवाब दिया कि वे इस रोस्ट को भूलने की पूरी कोशिश करेंगे।
दरअसल, मिथिलेश भाटी रेड एफएम चैनल के कार्यक्रम में आई थीं। वहां कैरी मिनाटी भी मौजूद थे, जिनको उन्होंने अपने लप्पू सा.. और झिंगुर वाला अंदाज में रोस्ट कर दिया। अब यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
कैरी मिनाटी की पहचान मिथलेश की जुबानी
क्या है कैरी मिनाटी....। लप्पू सी शक्ल है। झिंगुर सा लड़का है। बोलनो आपे आवे ना। बोल यो पावे ना। और बाइचांस जरा सी हवा चलगी ना तो पतो ना कौन से कोने में जाकर चिपक जागो। ढूंढ़नों पड़गो दूरबीन लेके। और ये सिर पर रख रख्यो है घोसलों। उनमें कबूतर अंडा दे देंगे। बालों को कटवा ले नाई के पास जाके। दिनभर गेम खेलतो रह। पड़यो पड़यो घर म। काम धंधों ना होवे तुझसे। ऐसे डोल रहे हो बन्यो हुयै नवाब। चिल्ला चिल्ला के बात करे। तमीज नाम की चीज ना।
रोस्ट होकर क्या बोले कैरी मिनाटी?
मिथिलेश भाटी जब रोस्ट कर रही थीं। तब सामने खड़े कैरी मिनाटी सिर्फ हंसते रहे। फिर बोले कि मेरे पास अब कोई शब्द ही नहीं बचे हैं। इन्होंने सारे यूस कर लिए। जिंदगी में पहली बार मुझे लप्पू सा फील हो रहा है। अंत में कैरी मिनाटी बोले चुपचाप खुद को रोस्ट होते देखना मेरी मजबूरी थी। मेरा कर्मा है ये।
सचिन मीणा के बारे में बोला था मिथलेश भाटी ने
सीमा-सचिन की प्रेम कहानी सामने आने पर मीडिया ने पड़ोसी महिला मिथलेश भाटी से सीमा-सचिन के बारे में पूछा तो उसने बोला कि क्या है सचिन में। लप्पू सा सचिन है। मुंह में से बोलना उसे आवे नहीं। बोलता वो है ना। झिंगुर सा लड़का है। उससे प्यार करेगी वो। हाथ फिराती रहती है बस बैठी-बैठी। ये प्यार है...?
सीमा-सचिन की लव स्टोरी क्या है?
दरअसल, सीमा हैदर पाकिस्तान के कराची की रहने वाली है। इसकी शादी गुलाम हैदर से हुई, जो वर्तमान में दुबई में रहता है। गुलाब व सीमा के चार बच्चे हैं। सीमा को पबजी खेलते हुए उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से प्यार हो गया। फिर अपने पति को छोड़कर चार बच्चों के साथ सीमा नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा में सचिन मीणा के घर आ गई। महीनेभर से यही रह रही है। खुद को पांचवीं पास बताने वाली सीमा फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है।












Click it and Unblock the Notifications