केरल में भारी बारिश के बीच इडुक्की जिले में भूस्खलन, 9 लोगों की मौत, 57 लापता
तिरुवनंतपुरम। केरल राज्य के इडुक्की जिले में भूस्खलन आने की खबर आई है। जिसके चलते अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोगों को बचा लिया गया है। ये भूस्खलन जिले के राजमला इलाके में हुआ है। यहां भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। यहां अब भी 57 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इससे पहले जिला एसपी ने कहा था कि भूस्खलन ऐसे स्थान पर हुआ है, जहां चाय बगान के श्रमिक रहते हैं।
Recommended Video
वहीं राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि इडुक्की के राजमला इलाके में भूस्खलन के पीड़ितों को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस, अग्निक्षमन, वन और राजस्व विभाग के अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने को कहा गया है।
जानकारी के मुताबिक इस इलाके में बीते तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक इडुक्की जिले में भूस्खलन शुक्रवार की सुबह आया है। जिसके चलते इलाके के लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना भी मुश्किल हो गया है। बचाव कर्मियों को भी यहां तक पहुंचने में काफी दिक्कतें आई हैं, क्योंकि कई अन्य सड़कों पर बाढ़ का पानी भरा हुआ है। मामले में केरल के राजस्व मंत्री ई चंद्रशेखरन का कहना है कि 'हालात काफी गंभीर हैं।'
केरल के मुख्यमंत्री ने बचाव अभियान के लिए भारतीय वायु सेना से सहायता का अनुरोध किया है। केरल के मंत्री एम एम मणि का कहना है कि भूस्खलन स्थल से अब तक कई शव बरामद किए गए हैं। बचाव अभियान जारी है। मैं इडुक्की जाऊंगा।
5 people dead, 10 rescued in a landslide at Idukki district's Rajamala: Kerala Police https://t.co/4WSliM95vQ
— ANI (@ANI) August 7, 2020
भारी
बारिश
से
कर्नाटक
में
बाढ़
जैसे
हालात,अलुवा
का
शिव
मंदिर
पानी
में
डूबा