Land for Job Scam: लालू यादव के परिवार को कोर्ट से राहत, राबड़ी और मीसा समेत सभी आरोपियों को मिली जमानत
Land for Job Scam: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव-राबड़ी देवी और उनकी बेटी तथा राजद सांसद मीसा भारती जमीन के बदले नौकरी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे।

Land for Job Scam Case: जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में आज (15 मार्च) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का पूरा कुनबा कोर्ट के सामने पेश हुआ। राजधानी दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आज लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी तथा आरजेडी सांसद मीसा भारती पेश हुई। कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में सभी को जमान दे दी है। बताया जा रहा है तीनों को 50 हजार रुपए के निजी मुचकले पर जमानत दी गई है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस मामले में अब अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी। बता दें, जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में कोर्ट ने लालू यादव, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव समेत घोटाले के 16 आरोपियों को कोर्ट ने हाजिर होने के लिए समन भेजा था। इस मामले में जहां सीबीआई ने एक हफ्ता पहले ही राबड़ी देवी, लालू यादव और मीसा भारती समेत दूसरे आरोपियों से पूछताछ की थी। वहीं, ED ने लालू परिवार के सदस्यों के ठिकाने पर छापेमारी भी की।
तो वहीं, बुधवार 15 मार्च की सुबह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव-राबड़ी देवी और उनकी बेटी तथा राजद सांसद मीसा भारती जमीन के बदले नौकरी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। इस दौरान कोर्ट ने पूर्व रेलवे मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी बेटी-राजद सांसद मीसा भारती और अन्य आरोपियों को जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि CBI ने गिरफ्तारी के बिना चार्जशीट दायर की है।
राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचा लालू का परिवार
#WATCH | Delhi: Former Bihar CMs Lalu Prasad Yadav-Rabri Devi and their daughter & RJD MP Misa Bharti arrive at Rouse Avenue Court, in connection with land-for-job case. pic.twitter.com/Ypp0RkYV4H
— ANI (@ANI) March 15, 2023
जमीन के बदले नौकरी मामले में कोर्ट पहुंचा लालू का परिवार
#WATCH दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव-राबड़ी देवी और उनकी बेटी तथा राजद सांसद मीसा भारती जमीन के बदले नौकरी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। https://t.co/cB1ik6rjIq pic.twitter.com/xc7EcVPMKP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2023
कोर्ट के लिए रवाना हुआ लालू यादव का परिवार
#WATCH दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव-राबड़ी देवी और उनकी बेटी तथा राजद सांसद मीसा भारती जमीन के बदले नौकरी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के लिए रवाना हुए। pic.twitter.com/DBKWwZ8TB2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2023












Click it and Unblock the Notifications