लालू के अंदर शैतान बसता है और वो तो कंस के वंशज हैं: रामदेव
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दादरी में गोमांस को लेकर हुए हत्या पर योग गुरु बाबा रामदेव ने अपना बयान दिया है। बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूरे देश में गो हत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर बाबा रामदेव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने गोमांस पर निंदनीय बयान देकर पूरे यदुवंशियों को कलंकित किया है।

रामदेव ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश लालू प्रसाद ने गोमांस पर आपत्तिजनक बयान दिया है और उसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। रामदेव ने कहा, 'लालू प्रसाद के बयान ने यदुवंश का कलंकित किया है।' उन्होंने आगे कहा कि आजकल लालू प्रसाद के अंदर शैतान बैठा हुआ है और वह कंस के वंशज हैं।












Click it and Unblock the Notifications