लालू यादव को हैं ये बीमारियां, जिनके चलते लाए गए रांची से एम्स

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष, पूर्व रेलमंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को गुरुवार को रांची के रिम्स से दिल्ली स्थित एम्स लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। वहीं लालू की सेहत को लेकर उनके समर्थक कई सवाल उठा रहे हैं। लालू यादव को रेल से रांची से दिल्ली लाया गया, इस दौरान उनकी जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें वो काफी कमजोर दिख रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जेल जाने के बाद उनके स्वास्थ्य में इतनी कमजोरी कैसे आ गई और उन्हें क्या परेशानी है।

लालू यादव को हैं कई बीमारियां

लालू यादव को हैं कई बीमारियां

लालू यादव इस साल जून में 70 साल के हो जाएंगे। उनको हार्ट की परेशानी है। उनकी सर्जरी भी हो चुकी है। वहीं उन्हें कार्डियक प्रॉब्लम भी है। लालू यादव को किडनी डिजॉर्डर है उनकी क्रिटनीन की मात्रा बढ़ी हुई है। फिस्टुला में भी उन्हें परेशानी है और डॉक्टर उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दे चुके हैं। इतना ही नहीं लालू यादव को पथरी भी है। इतनी बीमारियां होने के चलते लालू यादव को जेल में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

केंद्रीय मंत्री मिलने पहुंचे

केंद्रीय मंत्री मिलने पहुंचे

लालू यादव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद उनके समर्थकों में भी उनकी सेहत को लेकर परेशानी दिखी। गुरुवार को लालू यादव के एम्स में भर्ती हो जाने के बाद केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा उनसे मिलने पहुंचे और उनका हालचाल जाना। कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर लालू यादव के साथ अस्पताल से तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी। इस तस्वीर में लालू यादव कुशवाहा के साथ बैठे दिख रहे हैं।

पहले रिम्स में भर्ती थे लालू यादव

पहले रिम्स में भर्ती थे लालू यादव

एम्स लाए जाने से पहले लालू झारखंड की राजधानी रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (RIMS) में भर्ती थे। उनके AIIMS लाए जाने के बाद संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी ने लालू की तबीयत के संबंध में जानकारी दी है। पीआरओ ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव को RIMS रांची से AIIMS नई दिल्ली में भेजा गया । उन्हें चिकित्सा विभाग के तहत भर्ती कराया गया है और अन्य संबंधित विभागों द्वारा भी देखा जा रहा है। उन्हें संक्रमण और हाईब्लड प्रेशर की शिकायत है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। इससे पहले दिल्ली पहुंचे लालू ने बीमारी के बावजूद नीतीश कुमार और भाजपा पर निशाना साधा। नीतीश को उन्होंने चुका हुआ बताया तो भाजपा पर बिहार को दंगों मे झोंकने का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+