तेजप्रताप ने कहा, 'मेरी शादी में भूत,पिशाच और CBI सब आएंगे'
पटना में सोमवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे तेजप्रताप से जब शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मेरी शादी में सीबीआई, भूत-पिशाच सब आएंगे।
नई दिल्ली। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने सीबीआई छापों पर चुटकी ली है। पटना में सोमवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे तेजप्रताप से जब शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मेरी शादी में सीबीआई, भूत-पिशाच सब आएंगे।

शादी में आएंगे भूत-पिशाच
आरजेडी चीफ लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। ताजा मामले में उन्होंने सीबीआई पर अपने अंदाज में चुटकी ली है। तेजप्रताप यादव ने कहा है कि उनकी शादी में भूत, पिशाच और सीबीआई सब आएंगे। दरअसल पटना में पत्रकारों ने तेजप्रताप से उनकी शादी के बारे में पूछा जिस पर उन्होंने अपने चुटीले अंदाज में जवाब दिया।
नीतीश कुमार पर सीधा हमला
पटना में एक कार्यक्रम में पहुंचे तेजप्रताप यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा और सीबीआई पर भी कई आरोप लगाए। हालांकि तेजप्रताप ने साफ किया कि अभी उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है। तेजप्रताप यादव ने पहले कहा था कि इस साल नवंबर में वो शादी करेंगे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा है कि इनकी शराबबंदी तो फ्लॉप हो गई है, अब दहेजबंदी करने का अभियान चला रहे हैं। शराबबंदी की ही तरह यह अभियान भी फेल होगा।तेजप्रताप ने कहा कि बिहार में आइएएस शराब पी रहे हैं, पुलिस उन्हें क्यों नहीं पकड़ती है? नीतीश कुमार का सब अभियान फेल है।
पीएम मोदी पर कसा तंज
तेज प्रताप ने पीएम मोदी पर भी कसा तंज कहा कि नरेंद्र मोदी गए थे रावण को मारने लेकिन उनका धनुष ही टूट गया। दरअसल, रावण ने कहा कि हम रावण के हाथ से नहीं मरेंगे।तेजप्रताप ने कहा कि बेटी को गिफ्ट देने की परंपरा सदियों पुरानी और आप इसे बंद नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आरजेडी दहेज प्रथा को गलत मानता है लेकिन बेटी को गिफ्ट देने की परंपरा को नहीं। तेजप्रताप ने यह भी कहा की सीबीआई और ईडी बीजेपी के इशारे पर लालू जी को परेशान कर रही है। वहीं बढ़ते अपराध को लेकर भी नीतीश कुमार पर हमला करते हुए तेजप्रताप ने नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा।












Click it and Unblock the Notifications