6 घंटे तक चली लालू की हार्ट सर्जरी, अब कर रहे हैं 'फील गुड'
मुंबई। राजद प्रमुख लाल यादव के रुटीन चैकअप के बाद हुए ऑपरेशन में लगभग 6 घंटे लगे। यह हार्ट सर्जरी मुंबई के द एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में सफलतापूर्वक की गई। अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा, छह घंटे 15 मिनट तक उनका एवीआर-ऑर्टिक वाल्व बदला गया।

इसी के साथ ऑर्टिक और हृदय के तीन मिलीमीटर के छेद को भी पूरी तरह ठीक किया गया। ऑर्टिक स्टेनोसिस की शिकायत के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था। 5 साल पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आपरेशन करने वाले इंस्टीट्यूट के प्रमुख डॉक्टर रमाकांत पांडा ने बताया कि तमाम मेडिकल टेस्ट के बाद आपरेशन का फैसला किया गया।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर लालू के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने कहा, वह उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं। दूसरी ओर पटना में पार्टी मुख्यालय में लालू के समर्थकों ने उनके जल्द ठीक के लिए प्रार्थनाएं और हवन किया।
इसी को लेकर चुनावी परिणाम के दिन कयास लगाए जा रहे थे कि लालू यादव की हालत गंभीर है। जैसे-जैसे उनकी सर्जरी हुई, डॉक्टरों ने यह साफ कर दिया कि वे स्वस्थ हैं व खतरे जैसी कोई भी बात नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications