कांग्रेस के कार्यक्रम में लालू ने नीतीश पर किया करारा हमला, कहा- खत्म हो गई है उनकी राजनीति
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा प्रहार किया है।लालू ने कहा कि नीतीश का राजनीतिक करियर अब खत्म है। अब बिहार में सीधी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी और राजद के बीच है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 130 वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राज्य इकाई द्वारा आयोजित एक समारोह में लालू मुख्य अतिथि थे। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा कि राजद प्रमुख को उनके 'मजबूत धर्मनिरपेक्ष साख' के कारण आमंत्रित किया गया था। इस समारोह का आयोजन करने वाले कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "लोग हमसे पूछते हैं कि हमने मुख्य अतिथि के तौर पर लालू जी को क्यों आमंत्रित किया। मैं जानना चाहता हूं कि हमें आरएसएस या बीजेपी या नीतीश कुमार को आमंत्रित करना चाहिए?'

लालू ने केंद्र सरकार को 'दमनकारी' बताते हुए कहा कि इमरजेंसी लागू हो गया और लोकतंत्र खतरे में है। कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि मेरी जाति के बारे में बात होती थी, तो मुझे दुख होता था लेकिन में अब जाति और पंथ से अब छुटकारा पाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications