आज जेल के अंदर मां की आरती गा रहे हैं लालू...

Lalu Prasad Yadav, Jail, Political Science and Navratri Pooja
रांची। 17 साल पुराने चारा घोटाले में दोषी करार दिये जाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव इन दिनों पांच साल के लिए होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अंदर है। लेकिन उनके समर्थकों को अब भी लगता है की लालू जेल के अंदर बहुत ज्यादा दिनों के मेहमान नहीं है।

इसलिए अभी भी वह उसी श्रद्धा औऱ लगन से लालू के लिए काम करने को तैयार हैं जिस तरह से वह लालू की सजा होने से पहले किया करते थे। सबको मालूम है कि लालू प्रसाद यादव नवरात्र की पूजा बड़े जोर-शोर से अपने बिहार धाम में मनाते थे लेकिन इस बार वह जेल में हैं लेकिन उनके जोश में कोई कमी नहीं आयी है कहा जा रहा है कि लालू जेल में ही नवरात्रि की पूजा करेंगे और उपवास रखेंगे।

जेल प्रशासन की ओर से भी कहा गया है कि अगर इस बाबत लालू को किसी चीज की जरूरत होगी तो वह उसे पूरा करेंगें तो वहीं लालू के समर्थकों ने लालू प्रसाद को पूजा के दौरान हर संभव वस्तु उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

आपको बता दें कि पांच साल के लिए जेल के अंदर गये लालू प्रसाद यादव को जेल के अंदर पढ़ाने-लिखाने का काम सौंपा गया है, जिसके लिए रोज उन्हें 25 रूपये मिलेंगे। लालू के लिए आम कैदियों की ही तरह ही एक अकांउट खुलवाया जायेगा जिसमें उनकी कमाई जमा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+