Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सरेंडर करने के बाद कैसी है लालू यादव की तबीयत, डॉक्टर ने बताया

रांची। राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) के डायरेक्टर डॉ आरके श्रीवास्तव ने बताया है कि राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव की तबीयत अब ठीक है। 30 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर करने के बाद से रिम्स में एडमिट लालू यादव की सेहत की जानकारी देते हुए डॉ आरके श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट के आदेश अनुसार लालू का इलाज किया जा रहा है। अब उनकी कंडीशन नॉर्मल है। हालांकि ब्लड प्रेशर, शुगर और यूरिक एसिड की समस्या अभी भी है।

Lalu Prasad Yadav condition is normal Dr RK Srivastava Director RIMS Ranchi Jharkhand

इससे पहले शुक्रवार को भी लालू यादव की मेडिकल जांच कराई गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक, लालू यादव कुछ दिनों के अंतराल के बाद अस्पताल आए हैं, इसलिए कई जांच कराई जा रही हैं। ताकि सभी रिपोर्ट देखने के बाद उनका इलाज किया जा सके। सभी जांच रिपोर्ट में इसमें अभी दो से तीन दिन का वक्त और लगने की बात डॉक्टरों ने कही है।

गुरुवार को चारा घोटाले से जुड़े मामले में सीबीआई के दो विशेष अदालत में लालू यादव ने सरेंडर किया था। यहां से कोर्ट ने उन्हें होटवार जेल भेज दिया। स्वास्थ्य जांच के बाद इलाज के लिए उन्हें रिम्स लाया गया। लालू यादव रिम्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग में एडमिट किया गया है। लालू यादव चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+