लालू प्रसाद यादव आ सकते हैं जेल से बाहर, आधी सजा काटने के बाद हाई कोर्ट में जमानत पर आज सुनवाई

लालू प्रसाद यादव आ सकते हैं जेल से बाहर, आधी सजा काटने के बाद हाई कोर्ट में जमानत पर आज सुनवाई

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के दुमका ट्रेजरी (Dumka treasury) मामले में जमानत याचिका पर आज (शुक्रवार 6 नवंबर) सुनवाई है। रांची हाई कोर्ट में लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। (Ranchi high court) दुमका ट्रेजरी मामले में लालू यादव अपनी आधी सजा काट चुके हैं। इस मामले में शुक्रवार को जमानत मिलती है तो वह जेल से बाहर आ जाएंगे। लालू यादव के वकील प्रभात कुमार ने बताया है कि लालू प्रसाद यादव को दुमका ट्रेजरी मामले में अगर शुक्रवार को कोर्ट से जमानत मिलती है तो वह जेल से कुछ दिनों बाद बाहर आ जाएंगे।

Lalu Prasad Yadav

लालू के वकील के मुताबिक, रांची हाई कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। उनका केस हाई कोर्ट में जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ के सामने सूचीबद्ध है। सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। वकील ने बताया कि दुमका ट्रेजरी के मामले में 9 नवंबर को लालू प्रसाद यादव की आधी सजा पूरी हो जाएगी। त्योहारों को लेकर हाई कोर्ट में अवकाश को देखते हुए जमानत याचिका पर 6 नवंबर को सुनवाई होगी।

दुमका ट्रेजरी केस में लालू यादव की आधी सजा पूरी

लालू यादव दुमका ट्रेजरी (Dumka treasury) मामले में 42 महीने जेल में रह चुके हैं। उनके वकीलों का कहना है कि आधी सजा काटने के आधार उन्हें जमानत मिल सकती है। कोर्ट को बताया गया है कि लालू प्रसाद यादव को किडनी, हृदय रोग और शुगर सहित 16 तरह की बीमारी है।

लालू प्रसाद यादव को इन मामलों में पहले से ही मिली जमानत

2017 में भागलपुर भाषण से जुड़ा मानहानि के मामले में लालू यादव को जमानत मिल गई है। इस मामले में 30 अक्टूबर 2020 को सुनवाई हुई थी। इसके अलावा लालू यादव को चारा घोटाले (fodder scam case) के चार मामलों में सजा मिली थी। जिसमें से चाईबासा के दो मामले और देवघर के केस में उन्हे पहले ही जमानत मिल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+