गले मिलाप पर बोले केजरीवाल..कहा..लालू ने की जबरदस्ती
नई दिल्ली। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में लालू और केजरीवाल के गले मिलने की तस्वीर पर काफी कोहराम मचा है जिस पर आज दिल्ली के सीएम ने कहा कि लालू ने मुझसे हाथ मिलाया और उसके बाद उन्होंने मुझे जबरदस्ती खींच कर गले लगा लिया, मैं आज भी भ्रष्टाचार के खिलाफ हूं और हमेशा रहूंगा।
सही में बहुत सवाल करती है लालू-केजरीवाल की यह तस्वीर..
केजरीवाल की इस सफाई पर भी लोगों ने सवाल खड़े कर दिये है कि क्या केजरीवाल लालू को भ्रष्टाचारी अब भी कह रहे हैं तो और अगर हां तो उन्होंने नीतीश कुमार और लालू यादव के महागठबंधन को सपोर्ट क्यों किया?
गौरतलब इन लालू से गले मिलने पर बीजेपी ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए दिल्ली में पोस्टर लगाए हैं और इससे पहले भी ट्विटर और फेसबुक पर बीजेपी समर्थकों ने केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
फिलहाल अब आप इस बारे में क्या कहेंगे..अपनी बात नीचे के कमेंट बॉक्स में लीखिये...













Click it and Unblock the Notifications