क्या ललित मोदी सुपरमॉडल उज्जवला राउत को कर रहे हैं डेट, हरीश साल्वे की शादी में दिखे एक साथ
Lalit Modi Ujjwala Raut: आईपीएल के फाउंडर और दिग्गज बिजनेसमैन ललित मोदी पिछले साल सुष्मिता सेन के साथ अपने संबंधों और अफेयर को लेकर सुर्खियों में थे। अब ललित मोदी के 90 के दशक की सुपरमॉडल उज्ज्वला राउत के साथ डेटिंग की अफवाह है।
भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और देश के जाने-माने वकील हरीश साल्वे ने हाल ही में लंदन में तीसरी शादी की है। इस शादी की वेडिंग पार्टी में ललित मोदी उज्ज्वला राउत के साथ देखे गए।

ललित मोदी और उज्ज्वला राउत की एक साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। दोनों की एक साथ पोज देते हुए तस्वीरें इंटरनेट छाई हुई है। एक फोटो में ललित मोदी ब्लैक सूट पहने हुए सीढ़ियों पर उज्जवला के साथ पोज दे रहे हैं। कई रिपोर्ट में ललित मोदी और उज्ज्वला राउत कपल भी बताया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट ने उज्ज्वला राउत को ललित मोदी की गर्लफ्रेंड भी कहा है।
हालांकि इन खबरों पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। अभी तक उज्जवला और ललित मोदी की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है।
Who is Ujjwala Raut: कौन हैं उज्ज्वला राउत?
45 वर्षीय उज्जवला राउत 90 के दशक की फेमस और सुपरमॉडल रह चुकी हैं। 1978 में जन्मी उज्ज्वला को 90 के दशक के दौरान भारतीय फैशन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थी।
17 साल की उम्र में उज्ज्वला ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी, जब उन्होंने मिस इंडिया में हिस्सा लिया और 'लुक ऑफ द ईयर' जीता। उस वक्त वह कॉमर्स की छात्रा थीं।
90 के दशक के अंत तक उज्ज्वला राउत को देश की टॉप मॉडलों में से एक माना जाता था, जो रॉबर्टो कैवल्ली, ह्यूगो बॉस, गुच्ची और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय डिजाइनरों और लेबलों के लिए रैंप वॉक करती थीं।
उज्ज्वला भारत की उन शुरुआती कुछ महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में वॉक किया है। जो उन्होंने 2002 और 2003 में दो बार किया था।
कुछ सालों के बाद उज्ज्वला ने 2012 में एमटीवी सुपरमॉडल शो में जज के रूप में अपना टीवी डेब्यू किया। इस शो में वह मिलिंद सोमन के साथ फोटोशूट करते भी देखी गई थीं।
जून 2004 में उज्ज्वला ने स्कॉटिश फिल्म निर्माता मैक्सवेल स्टेरी से शादी की थी लेकिन 2011 में दोनों का तलाक हो गया। वह अपनी बेटी के साथ रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications