बठिंडा की किसान रैली में दिखा लाल किला हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना
बठिंडा। दिल्ली में लाल किला हिंसा के कथित आरोपी लक्खा सिंह सिधाना बठिंडा के एक किसान रैली में देखा गया है। दिल्ली पुलिस काफी दिनों से लक्खा सिधाना की तलाश कर रही है। दिल्ली पुलिस ने लक्खा की जानकारी देने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा कर रखी है। लक्खा सिधाना पूर्व गैंगस्टर है और उसे गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली के लाल किले में हुई हिंसा का मास्टरमाइंड भी बताया जा रहा है।
Recommended Video
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बठिंडा के गांव महराज में आयोजित की गई किसान महारैली में लक्खा सिधाना ने हिस्सा लिया था। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। महराज सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का पैतृक गांव है। लक्खा सिधाना को पुलिस ने लाल किला हिंसा मामले में आरोपी बनाया है। लक्खा 26 जनवरी की हिंसा के बाद से ही फरार है और सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी कर चुका है।
हाल ही में लक्खा ने फेसबुक पर वीडियो जारी कर पंजाब के नौजवानों से बठिंडा में 23 फरवरी को इकट्ठा होने का ऐलान किया था। जिसके बाद वह बठिंडा की रैली में दिखा। इस वीडियो में उसने कहा था, "3 फरवरी को बड़ी संख्या में लाखों की संख्या में गिनती होनी चाहिए। लाखों की गिनती होनी चाहिए उस दिन। आओ मेरे भाईयों बड़ी संख्या में। बठिंडा जिले मेहराज पिंड में आओ उधर ही प्रदर्शन रखा गया है। आओ मेरे भाईयों बड़ी संख्या में कोशिश करें, ताकि पता लगे कि हम किसा।
पंजाब के बठिंडा का रहने वाला लक्खा सिधाना गैंगेस्टर है। उसके उपर कई संगीन अपराधों में मुकदमे चल रहे हैं। लक्खा सिधाना का असली नाम लखबीर सिंह सिधाना है। एक जमाने में उसकी गिनती पंजाब के शानदार कबड्डी खिलाड़ी के तौर पर होती थी। लेकिन बाद वह अपराध की दुनिया में घुस गया। किसान संगठनों के पक्ष में लक्खा सिधाना कई बार वीडियो जारी कर चुका है।
सामने आई सैफ और करीना के छोटे नवाब की पहली तस्वीर, नैनी की गोद में हॉस्पिटल से पहुंचे घर