लद्दाख झपड़ मामले पर चीन का भारत पर आरोप कहा-हमारे सैनिकों को घायल किया
नई दिल्ली। भारत और चीन के विवाद बढ़ता जा रहा है। चीन भारत पर लगातार दवाब बनाने की कोशिश में लगा ह। सोमवार को चीन ने भारत पर एक आरोप मढ़ दिया और 15 अगस्त को लद्दाख की पंगोंग झील में पास हुए दोनों देशों के सैनिकों के गतिरोध का आरोप भारत पर लगाया है। चीन ने कहा कि भारत की ओर से उसके सैनिकों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई की गई, जिसमें उनके सैनिक घायल हो गए।

दरअसल लद्दाख में चीन और भारत के सैनिकों के बीच झड़प हो गई थी। भारतीय सीमा प्रहरियों ने लद्दाख में चीनी सैनिकों की भारतीय सीमा में घुससे की कोशिश को नाकाम कर दिया था, जिसके चलते चीनी सैनिकों ने उनपर पथराव किया। इस घटना में दोनों देशों के सैनिकों को चोटें आई।
लेकिन इस घटना पर भारत पर आरोप लगाते हुए चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने दावा किया कि चीनी सैनिक अपने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर रोज की तरह गश्त लगा रहे थे, लेकिन भारतीय सैनिकों ने उनपर हिंसक कार्रवाई की, जिसमें उनके सैनिकों को चोटें आई है। गौरतलब है कि 15 अगस्त को लद्दाख के पंगोंग झील में ये गतिरोध डोकलाम इलाके में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई।












Click it and Unblock the Notifications