तमिलनाडु में एल मुरुगन और तेलंगाना में बंदी संजय कुमार संभालेंगे बीजेपी की कमान, बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार के अपनी तमिलनाडु और तेलंगाना इकाई के प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। एल मुरुगन को तमिलनाडु में बीजेपी की कमान दी गई है तो करीमगनर से भाजपा सांसद बंडी संजय को पार्टी ने तेलंगाना राज्य भाजपा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के केंद्रीय नेतृत्व ने तमिलनाडु और तेलंगाना में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा की।
तेलंगाना राज्य के भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय कुमार की बात करें तो वह करीमगनर से भाजपा सांसद हैं। बीजेपी के आलाकमान ने बुधवार को बताया कि संजय की नियुक्ति तत्काल प्रभाव में आएगे। बंडी संजय को पहली बार सांसद चुने जाने के बाद राज्य में बीजेपी की कमान संभालने का मौका मिला है। वह पिछले कुछ वर्षों से तेलंगाना की राजनीति में अहम भूमिका निभा रहे थे। बड़ी संजय ने पिछले विधानसभा चुनाव में करीमनगर की सीट से अपनी किस्मत आजमायी लेकिन उन्हें वर्तमान मंत्री गंगुला कमलाकर के हाथों बुरी हार का सामना करना पड़ा था।
एल. मुरुगन को तमिलनाडु में भाजपा पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2020
दूसरी ओर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने डीके शिवकुमार को कर्नाटक कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अनिल चौधरी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए हैं। डीके शिवकुमार विधायक हैं और पूर्व में कर्नाटक सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वहीं अनिल चौधरी दिल्ली से पूर्व विधायक हैं। बुधवार को कांग्रेस में ये नई नियुक्तियां हुई हैं। कर्नाटक में ईश्वर खंडरे, सतीश जरकिहोली और सलीम अहमद को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: सिंधिया के बीजेपी में शामिल होते ही बोले शिवराज चौहान- अब 'महराज' और शिवराज एक हैं