Kuwait Fire: पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख के मुआवजे का किया ऐलान, विदेश राज्य मंत्री जाएंगे कुवैत
Kuwait Fire: कुवैत में जिस तरह से भीषण हादसा सामने आया है, उसमे तकरीबन 40 भारतीयों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
हादसे के बाद हालात की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। बैठक के बाद पीड़ित परिवारों को मुआवजे का ऐलान किया गया। प्रधानमंत्री राहत कोष से इस मुआवजे का ऐलान किया गया है।

बता देंकि दक्षिणी कुवैत के शहर मंगाफ में स्थित श्रमिकों की बिल्डिंग में आग लग गई थी। जिसमें तकरीबन 49 लोगों के मारे जाने की खबर है। मृतकों में 40 भारतीय शामिल हैं। जबकि 30 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
प्रधानंत्री कार्यालय की ओर से जो बयान जारी किया गया है उसके अनुसार 7 लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया गया है।
पीएम ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, साथ ही पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति जाहिर की है। पीएम मोदी ने हादसे में घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। प्रधानमंत्री ने भारत सरकार को निर्देश दिया है कि पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाई जाए।
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने तत्काल कुवैत रवाना होंगे और वहां राहत कार्य को तेज करने में मदद करेंगे। साथ ही शवों को भारत लाने की प्रक्रिया को त्वरित करेंगे। बयान में कहा गया है कि मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।
इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, पीएम के मुख्य सचिव प्रमोद कुमार मिश्रा, एनएसए अजित डोवाल, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
कुवैत में भारत के राजदूत आदर्श स्वैका ने अल अदन अस्पताल का दौरा किया, जहां पर 30 भारतीय श्रमिकों का इलाज चल रहा है। राजदूत ने भी फरवानिया अस्पताल का दौरा किया, जहां पर छह श्रमिकों का इलाज चल रहा है। इसमे से अधिकतर भारतीय ही हैं। जोकि हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
हादसे के बाद भारतीय दूतावास की ओर से हेल्पलाइन नंबर 965-65505246 जारी किया गया है। हादसे से संबंधित लोगों से अपील की गई है कि वो हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें। दूतावास हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है।












Click it and Unblock the Notifications