सोहा अली खान की मां से पहली बार बाथरोब में मिले थे कुणाल खेमू, अभिनेता के जन्मदिन पर, पढ़ें इनकी लव स्टोरी

सोहा अली खान की मां से पहली बार बाथरोब में मिले थे कुणाल खेमू, अभिनेता के जन्मदिन पर, पढ़ें इनकी लव स्टोरी

मुंबई, 25 मई: बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू का आज 25 मई को जन्मदिन है। इनका पूरा नाम कुणाल रवि खेमू है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। कुणाल ने टेलीविजन शो गुल गुलशन गुलफाम (1987) से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। कुणाल खेमू ने जख्म (1998), कलयुग (2005), ट्रैफिक सिग्नल (2007), गोलमाल 3 (2010), गो गोवा गया (2013) समेत लगभग 20 बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। कुणाल खेमू इसके अलावा कई वेब सीरीज भी कर चुके हैं। कुणाल खेमू के 38वें जन्मदिन पर तमाम फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। कुणाल खेमू अपनी फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ और लव स्टोरी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। 2015 में कुणाल खेमू ने सोहा अली खान से शादी की थी। अभिनेता के जन्मदिन पर जानें इनकी लव स्टोरी के बारे में?

कैसे हुई थी सोहा अली खान और कुणाल खेमू की मुलाकात

कैसे हुई थी सोहा अली खान और कुणाल खेमू की मुलाकात

सोहा अली खान और कुणाल खेमू की पहली मुलाकात 2009 की फिल्म 'ढूंढते रह जाओगे' के सेट पर हुई थी। एक दूसरे को 6 सालों तक डेट करने के बाद जनवरी 2015 में कुणाल और सोहा शादी के बंधन में बंध गए। कुणाल और सोहा सितंबर 2017 में माता-पिता बने। दोनों की बेटी का नाम इनाया नौमी खेमू है। अपनी लव स्टोरी को लेकर कई बार सोहा और कुणाल कह चुके हैं, दोनों के बीच में पहले दोस्ती थी, जो धीरे-धीरे बहुत ही नैचुरल तरीके से प्यार में बदली। किसी ने किसी को कोई प्रपोजल नहीं दिया। दोनों को धीरे-धीरे इस बात का एहसाह हुआ कि दोनों को एक साथ जिंदगी बितानी चाहिए।

जब सोहा की मां से पहली बार बाथरोब में मिले थे कुणाल खेमू

जब सोहा की मां से पहली बार बाथरोब में मिले थे कुणाल खेमू

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में जब कपल से पूछा गया था कि उन्होंने अपने माता-पिता से एक-दूसरे के बारे में कैसे बात की। इसके जवाब में सोहा अली खान ने कहा था कि उन्होंने अपने पिता मंसूर अली खान पटौदी को बताने के लिए अपनी मां का सहारा लिया था। सोहा अली खान ने कहा था, "मैंने अपने पिता को सीधे तौर पर कभी नहीं बताया क्योंकि हमारे बीच लड़कों को लेकर कभी चर्चा नहीं हुई थी। मैंने अपनी मां पर भरोसा किया था। मैंने मां को बताया। मेरी मां बहुत उदार हैं और मेरी पसंद पर भरोसा करती हैं, इसलिए वह ज्याजा चिंतित नहीं थीं। वह फिल्म 99 के सेट पर कुणाल से मिली थी और दुर्भाग्य से वह एक ऐसा सीन कर रहा था जिसमें उसे सफेद रंग का बाथरोब पहनना था। मेरी मां से मिलके वक्त कुणाल शॉर्ट्स के साथ सफेद रंग के बाथरोब में थे। मेरी मां ने उसे तुरंत पसंद किया, और वह मां के साथ बहुत अच्छा है।"

कुणाल खेमू के परिवार से कैसे हुई थी सोहा की मुलाकात

कुणाल खेमू के परिवार से कैसे हुई थी सोहा की मुलाकात

कुणाल खेमू ने कहा था कि सोहा अली खान का मेरे परिवार से मुलाकात बहुत ही अनौपचारिक था।और मुझे लगता है कि वे थोड़े असहज थे, खासकर मेरे पिताजी, क्योंकि यह पहली बार था जब मैं उन्हें बता रहा था कि मैं एक महिला को पसंद करता हूं और उसको लेकर आगे की सोच रहा हूं।

सोहा के परिवार के सदस्यों पर बोलते हुए, कुणाल ने कहा था, "मैं सैफ भाई से बहुत प्यार करता हूं क्योंकि मैं उन्हें अब भाई बुलाता हूं। कोई भी उनके साथ मिल सकता है क्योंकि वह बहुत एंटरटेनिंग व्यक्ति हैं। मैं अम्मा (शर्मिला टैगोर) का बहुत सम्मान करता हूं। वह एक महान अभिनेत्री हैं और शुरू में उनके आसपास बहुत घबराया हुआ महसूस करता था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+