Karnataka: कुमारस्वामी का अधिकारियों को निर्देश, फिजूलखर्जी पर रोक लगाएं
नई दिल्ली। कर्नाटक में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने तमाम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने फालतू के खर्चों को तत्काल प्रभाव से कम करें, जिससे की राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सके। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अधिकारी अपने विभाग में होने वाले तमाम गैर जरूरत के खर्च को कम करें। यह निर्देश तमाम अलग-अलग विभागों को जारी किया गया है। इसमे कहा गया है कि वह अपने विभाग में नई कार को खरीदे जाने पर भी रिपोर्ट दें।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि बिना वजह दफ्तर और कार्यालय का रंग रोगन ना और इसमे बेकार पैसे खर्च नहीं किए जाए। साथ ही सरकारी आवास की बेकार की मरम्मत में खर्च नहीं किया जाए। आपको बता दें कि 1 जून को कुमारस्वामी ने तमाम अधिकारियों को यह निर्देश जारी किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ अधिकारी बैठक के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते है, लिहाजा बैठक के दौरान किसी भी तरह के व्यवधान से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस दौरान इस्तेमाल बंद करने का निर्देश दिया गया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का यह फैसला मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 11 दिन बाद आया है, जबकि उन्होंने अभी तक महज कुछ ही बैठक अधिकारियों संग की है। आपको बता दें कि कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा के बाद कांग्रेस और जेडीएस ने गठबंधन की सरकार बनाई, जिसके बाद कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री का पद मिला जबकि कांग्रेस के खाते में उपमुख्यमंत्री का पद गया। शुरुआत के दिनों में मंत्रालय के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच काफी तनातनी थी, लेकिन बाद में इसपर आम सहमति बन गई।












Click it and Unblock the Notifications