केजरीवाल नहीं विश्वास जाएंगे अन्ना के अनशन में

इस बीच खबर आई कि आम आदमी पार्टी नेता और अन्ना के पूर्व सहयोगी रविंदे केजरीवाल अन्ना के आंदोलन में शामिल होने के लिए रालेगण जाएंगे, लेकिन केजरीवाल तबीयत खराब होने की वजह से आज महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धी में अनशन पर बैठे अन्ना से मिलने नहीं जाएंगे। केजरीवाल की जगह आप के नेता कुमार विश्वास जाएंगे।
कल केजरीवाल ने ऐलान किया था कि वो अन्ना के साथ मंच पर नहीं बैठेंगे, बल्कि मंच के सामने दूसरे लोगों के साथ बैठेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद ये अरविंद और अन्ना की पहली मुलाकात होनी थी। गौरतलब है कि आज अन्ना हजारे के अनशन का तीसरा दिन है। उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। लेकिन वो जनलोकपाल के लिए अनशन की अपनी जिद पर कायम है।












Click it and Unblock the Notifications