हरियाणा हिंसा पर भड़के कुमार विश्वास, खट्टर से पूछा- क्या बजा रहे हो नीरो-पुत्र
हरियाणा हिंसा पर बड़ेक कुमार विश्वास, खट्टर को कहा नीरो-पुत्र
नई दिल्ली। पंचकूला की सीबीआई कोर्ट के राम रहीम को रेप रेप का दोषी करार दिए जाने के बाद हरियाणा में हिंसा हो रही है। शुक्रवार दोपहर को फैसला आने के बाद हरियाणा में डेरा समर्थकों का तांड़व जारी है। इस पर आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अबाधित गुंडत्व जारी है, हे नीरो पुत्र मनोहर लाल खट्टर रोम जल रहा है. क्या बजा रहे हो?

साध्वी से रेप के मामले में शुक्रवार दोपहर को पंचकूला की सीबीआई अदालत ने गुरमीत को दोषी करार दिया तो उसके उपद्रवी समर्थकों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में हिंसा हुई है। हिंसा में 12 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा घायल हैं। वही मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि हालात काबू में हैं और वो मामले पर नजर रख रहे हैं।
आपकों बता दें कि एक हफ्ते से इस बात का अंदेशा जताया जा रहा था कि सीबीआई कोर्ट का फैसला गुरमीत के पक्ष में ना जाने पर उसके समर्थक हिंसा कर सकते हैं। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने भी कई बार हरियाणा पुलिस को मामले को लेकर चेताया था, कोर्ट ने धारा 144 होने के बावजूद डेरा समर्थकों के जुटने पर कहा था कि क्यों ना डीजीपी को सस्पेंड कर दिया जाए। कोर्ट के लागातर सवाल उठाने के बावजूद आज हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में हिंसा हुई है।












Click it and Unblock the Notifications