Kumar Vishwas: अलवर के कॉलेज में हुआ था कुमार विश्वास को मोहब्बत का एहसास, जानिए क्या करती हैं इनकी पत्नी?
Kumar Vishwas Love Story: 'मोहब्बत एक एहसासों की पावन की कहानी है...', कविता के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas)के एक बयान पर सोशल मीडिया पर जमकर घमासान मचा हुआ है।
दरअसल यूपी के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने काव्य मंचन के दौरान लोगों से अपील कर डाली कि 'अपने बच्चों को रामायण और गीत सिखाएं, नहीं तो कोई और आपके घर की 'लक्ष्मी' छीन सकता है, भले ही घर का नाम 'रामायण' ही क्यों न हो।'

लोगों ने इसे अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पुत्री से जोड़ दिया। दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा (shatrughan sinha) के घर का नाम 'रामायण' है और उनकी बेटी यानी कि सोनाक्षी ने एक मुस्लिम लड़के से शादी की है।
'रामायण पढ़ा होता तो शायद सही में प्रेम का मतलब पता होता'
लोग कुमार विश्वास की आलोचना कर रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस नेताओं ने कुमार विश्वास पर तीखा तंज कसा है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने विश्वास की आलोचना करते हुए कहा कि 'अगर इन्होंने सच में रामायण पढ़ा होता तो शायद सही में प्रेम का मतलब पता होता।'
'कवि कुमार विश्वास दिल से काफी रोमांटिक हैं...'
हालांकि इस बारे में कुमार विश्वास की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन इस विवाद से अगर इतर की बातें करें कवि कुमार विश्वास असल जिंदगी में दिल से काफी रोमांटिक हैं और अपने प्रेम का पाने के लिए इन्होंने घरवालों से भी बगावत कर ली थी। मालूम हो कि 22 दिसंबर को कुमार विश्वास ने अपनी मैरिज एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की है।
'कुमार विश्वास की पत्नी का नाम मंजू शर्मा है'
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके जीवन की असली कविता यानी कि उनकी पत्नी का नाम मंजू शर्मा है, जिनसे विश्वास की पहली मुलाकात, राजस्थान के अलवर कॉलेज में हुई थी, जहां पर कुमार विश्वास लेक्चरर बनकर गए थे। पहली ही नजर में कुमार विश्वास मंजू शर्मा पर दिल हार बैठे थे, उनकी सुंदरता, उनकी कोमलता और प्रभावशाली व्यक्तित्व से वो इस कदर प्रभावित हुए कि उन्होंने उनके लिए कविताएं लिखना शुरू कर दिया था।
'कुमार और मंजू के घरवाले विवाह के लिए तैयार नहीं हुए'
मंजू शर्मा भी कुमार विश्वास की लेखनी से काफी प्रभावित थीं, दोनों में दोस्ती हुई जो कि जल्द ही प्रेम में बदल गई, दोनों ने हमसफर बनने का फैसला किया लेकिन इस शादी में आड़े आ गई जाति। दरअसल दोनों अलग-अलग जाति के हैं इसलिए इस विवाह के लिए घरवाले तैयार नहीं हुए लेकिन दोनों को अपने प्रेम पर भरोसा था।
'आखिरकार विश्वास और मंजू का प्रेम जीत गया...'
हालांकि इन्होंने पहले कोर्ट मैरिज की और उसके बाद मंदिर में शादी रचाई और जिंदगी का सफर साथ-साथ शुरू किया लेकिन फैमिली को मनाने का सिलसिला दोनों ने बंद नहीं किया और आखिरकार विश्वास और मंजू का प्रेम जीत गया और परिवार वालों ने दोनों को खुशी-खुशी अपना लिया। साहित्य के इस पॉवर कपल को दो बेटियां हैं जिनके नाम हैं- अग्रता और कुहू।
कुमार का पूरा परिवार मीडिया की चकाचौंध से काफी दूर रहता है
कुमार विश्वास आज देश के सबसे लोकप्रिय कवियों में से एक हैं। इनके कवि सम्मेलन में लाखों की भीड़ होती है। सोशल मीडिया पर भी ये बहुत ज्यादा मशहूर हैं। आए दिन इनकी कविताओं के क्लिप वायरल होते रहते हैं और ये जहां भी जाते हैं मीडिया के केंद्र में रहते हैं लेकिन इनका पूरा परिवार मीडिया की चकाचौंध से काफी दूर रहता है। मालूम हो कि मंजू शर्मा वर्तमान में राजस्थान लोक सेवा आयोग की सदस्य हैं।












Click it and Unblock the Notifications