Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kumar Saurabh: झारखंड के उस लड़के की कहानी जिसने UPSC में AIR 357 पाने का झूठ बोलकर CM से पाया अवार्ड

Kumar Saurabh: झारखंड के उस लड़के की कहानी जिसने UPSC में AIR 357 पाने का झूठकर बोल CM से पाया अवार्ड, अब दर्ज हुई FIR

पलामू। यूपीएससी 2021 की परीक्षा के परिणाम जब सामने आए तो कई संघर्ष की कहानियों की खूब चर्चाएं हुई। यूपीएसई में सफल छात्रों के संघर्ष और कठिन परिश्रम को लोगों ने खूब सराहा। झारखंड के पलामू के रहने वाले कुमार सौरभ, जिन्होंने दावा किया कि उन्हें यूपीएसई में 357वां रैंक मिला है उनके संघर्ष की कहानी भी मीडिया में छाई रही। पिता की मौत के बाद बहन ने ट्यूशन पढ़ाकर सौरभ को दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी करवाई। उन्होंने भी अपनी सफलता को लेकर मीडिया में जमकर इंटरव्यू दिया, कोचिंग सेंटर्स में छात्रों को UPSC क्रैक करने के टिप्स दिए। पहले ही प्रयास में 357 वां रैंक हासिल करने वाले कुमार सौरभ को झारखंड सरकार ने भी सम्मानित किया, लेकिन अब सौरभ की पोल खुल गई है।

 फर्जी निकला UPSC पास करने वाले सौरभ का दावा

फर्जी निकला UPSC पास करने वाले सौरभ का दावा


यूपीएसई 2021 में 357वां रैंक लाने वाले पलामू जिले के पांडू निवासी कुमार सौरभ की डिग्री फर्जी निकली। 30 मई 2022 में जब यूपीएसई ने जब परिणाम घोषित किए तो 357वें रैंक पर कुमार सौरभ का नाम दर्ज था। पलामू का रहने वाला सौऱभ कुमार ने भी परीक्षा दी थी, लेकिन वो सफल नहीं हो सका। सौऱभ ने जब रिजल्ट में अपना नाम देखा तो उसने सौरभ पांडेय ने कुमार सौरभ बनकर 357वां रैंक लाने की जानकारी दे दी। सौरभ के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। दोस्त, रिश्तेदार सब बधाईयां देने लगे। सौरभ ने भी खुद को UPSC पास बताया और मीडिया में इंटरव्यू देता रहा।

 ऐसे खुली पोल

ऐसे खुली पोल


हाल ही में झारखंड सरकार ने प्रदेश के उन सभी छात्रों को सम्मानित किया, जिन्होंने यूपीएसई 2021 में सफलता हासिल की। 27 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूपीएसई में सफल हुए सभी छात्रों को सम्मानित किया तो उसमें सौरभ पांडेय उर्फ कुमार सौरभ भी शामिल हुए। सभी ने हेमंत सोरेन के साथ फोटो भी खिंचवाई। कुमार सौरभ ने सीएम के साथ फोटो खिंचवाई और मुख्यमंत्री से सम्मान ग्रहण किया। जैसे ही ये फोटो मीडिया में आई, कुमार सौरभ की पोल खुल गई और उसके यूपीएससी में सेलेक्शन नहीं होने की चर्चाएं जोर-शोर से होने लगी।

 मीडिया से बात नहीं कर रहे सौरभ

मीडिया से बात नहीं कर रहे सौरभ

हमने सौरभ से संपर्क करने की कोशिश की तो पहले तो उन्होंने फोन नहीं उठाया, जब नंबर बदलकर हमने उनसे संपर्क किया और उनसे जानना चाहा कि उन्हें कौन सा कैडर मिला है तो उन्होंने बिना कुछ बोले ही फोन काट दिया और फिर दोबारा फोन नहीं उठाया। जबकि पहले सौरभ ने हमारे चैनल पर भी अपने इंटरव्यू में यूपीएसई की परीक्षा में खुद के सफल होने की बात कबूली और परीक्षा को लेकर अपना अनुभव और पास करने का टिप्स भी साझा किया।

 झूठ पर झूठ

झूठ पर झूठ

दरअसल, सौरभ पांडेय उर्फ कुमार सौरभ लोगों से कहता रहा कि उसके रैंक अच्छे नहीं आए हैं, इसलिए वो इस बार नौकरी नहीं ज्वाइन करेगा और फिर से तैयारियों में जुट गया है। सौरभ लोगों को दलील देता रहा कि वो अच्छे रैंक हासिल करने के बाद ही नौकरी ज्वाइन करेगा, लेकिन अब उसकी पोल खुल गई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सौरभ ने अब खुद अपने फर्जी होने की कहानी बयां कर दी है। ईटीवी की खबर के मुताबिक जिस दिन रिजल्ट आया था उसने देखा कि वो फेल हो गया था, लेकिन उसकी नजर लिस्ट में मौजूद उस नाम पर गई, जो उनके नाम से मिलता जुलता था। रिजल्ट में 357वें रैंक पर कुमार सौरभ का नाम था, जिसका इस्तेमाल कर उन्होंने खुद को यूपीएसई पास बता दिया। जिस कुमार सौरभ ने यूपीएसई 2021 में 357वां रैंक असलियत में हासिल किया है, वो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

 मुख्यमंत्री भी खा गए धोखा

मुख्यमंत्री भी खा गए धोखा

सौरभ ने न केवल दोस्तों-रिश्तेदारों को धोखा दिया बल्कि मीडिया को भी धोखा देते रहे और फर्जी आईएएस बनकर अपनी सफलता का गुणगान करते रहे। इतना ही नहीं झारखंड सरकार भी सौरभ के इस झांसे में फंस गए। कुमार सौरभ बनकर सौरभ पांडेय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में शामिल हुए और अवार्ड हासिल किया। कुमार सौरभ ने सीएम के साथ फोटो खिंचवाई , लेकिन अब उनकी इस फोटो ने उनकी पोल खोल दी है।

मामला हुआ दर्ज

मामला हुआ दर्ज

सौरभ ने अब अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि नाम के कारण यह कंफ्यूजन हुआ। उन्होंने कहा कि मैंने यूपी के उस लड़के से फोन कर माफी मांगी, जिसका चयन सच में UPSC में हुआ है। जानकारी के अनुसार यूपीएससी में चयन की जानकारी केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग के पास होती है और कैडर के बंटवारे के बाद राज्यों को इसकी डिटेल दी जाती है। झारखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय ने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर सौरभ पांडेय उर्प कुमार सौरभ को सम्मानित कर दिया, लेकिन अब उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सौरभ के खिलाफ पलामू के पांडु थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 420 ,419, 468, 406, 476, 471, 193, 199 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+